Shaheed Rai Singh College में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
रोहतक के शहीद राय सिंह कॉलेज ( Shaheed Rai Singh College ) में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘कलरव-2026’ उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. परमभूषण आर्य ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर...
रोहतक के शहीद राय सिंह कॉलेज ( Shaheed Rai Singh College ) में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘कलरव-2026’ उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. परमभूषण आर्य ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन युवाओं को अपनी रचनात्मक प्रतिभा निखारने तथा आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सह-पाठयक्रम गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
डॉ. दीपक लठवाल ने प्रतिभागियों को कार्यक्रम के उद्देश्य और महत्व से अवगत कराया। कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली, मेहंदी, स्लोगन राइटिंग, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, कार्टूनिंग, क्ले मॉडलिंग, पोस्टर मेकिंग तथा वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
वाद-विवाद प्रतियोगिता में गुंजन ने प्रथम, कुणाल ने द्वितीय और दिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में कीर्ति प्रथम, शीतल द्वितीय तथा सुनीता तृतीय रहीं। बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता में याशिका ने प्रथम, कीर्ति ने द्वितीय और बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्र यश ने तृतीय स्थान हासिल किया।

