Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

सेवा को जीवन का हिस्सा बनाएं विद्यार्थी : तेजपाल तंवर

सेवा संकल्प अभियान के तहत चल रहे ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ कार्यक्रम के अंतर्गत बृहस्पतिवार जिले के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों और गांवों में नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया। कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा के सांस्कृतिक दलों ने अलग-अलग...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
गुरुग्राम में बृहस्पतिवार को विधायक तेजपाल तंवर पार्टी की नीतियों का प्रचार करते हुए। - हप्र
Advertisement

सेवा संकल्प अभियान के तहत चल रहे ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ कार्यक्रम के अंतर्गत बृहस्पतिवार जिले के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों और गांवों में नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया। कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा के सांस्कृतिक दलों ने अलग-अलग स्थानों पर अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण से जुड़े संदेश दिए। रिठौज के राजकीय विद्यालय में सोहना विधायक तेजपाल तंवर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नुक्कड़ नाटक समाज में जागरूकता का संदेश सरल और प्रभावी ढंग से पहुंचाने का कार्य करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे केवल संदेश सुनने तक सीमित न रहें, बल्कि सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को अपने व्यवहार एवं दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव के सहभागी बनें। इस दौरान जिला संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष गौरव चुघ, विद्यालय की प्रधानाचार्य अनुपमा, सरपंच रामबीर, राहुल तथा उधम सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। जिले के अन्य आयोजन स्थलों पर भी स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद एवं गणमान्य नागरिक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरहौल में 750 विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक देखा। गवर्नमेंट कॉलेज सिधरावली में भाजपा भोड़ा मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र चौहान, यशवीर यादव, मंडल महामंत्री रंजीत सिंह, रंजन यादव, डॉ. सुनील यादव तथा योगेश उपस्थित रहे। गांव सिधरावली में सरपंच पूनम, शैलेंद्र चौहान उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×