Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

डीसीआरयूएसटी में सुविधाओं को लेकर विद्यार्थियों ने कुलपति कार्यालय पर किया प्रदर्शन

बोले, बिजली-पानी तक की सुविधा नहीं, दिनचर्या हो रही प्रभावित

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सोनीपत के मुरथल स्थित डीसीआरयूएसटी में सुविधाओं को लेकर प्रदर्शन करते छात्र।-हप्र
Advertisement
दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी), मुरथल में मूलभूत सुविधाओं को लेकर छात्रों ने कुलपति कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन कर सवाल उठाए हैं। बाद में कुलपति को दिए ज्ञापन में कैंपस में एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने, बार-बार बिजली कटौती, स्वच्छ पेयजल की समस्या, वाई-फाई सुविधा नहीं मिलने और ग्रुप इंश्योरेंस के नाम पर शुल्क लेने के बावजूद बीमा नहीं कराने का आरोप लगाया है।

छात्रों ने मंगलवार को कुलपति कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि इन समस्याओं का सीधा असर उनकी पढ़ाई, सुरक्षा और दैनिक जीवन पर पड़ रहा है। प्रदर्शनकारी छात्रों के अनुसार स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति में पिछले कुछ वर्षों से कैंपस में एंबुलेंस उपलब्ध नहीं है। ऐसे में किसी छात्र की तबीयत अचानक बिगडऩे या किसी दुर्घटना की स्थिति में तत्काल चिकित्सा सहायता को लेकर चिंता बनी रहती है।

Advertisement

फीस में वाई-फाई का शुल्क, कैंपस-हॉस्टल में नहीं मिल रही सुविधा

Advertisement

छात्रों ने वाई-फाई सुविधा को लेकर भी सवाल उठाए हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि विश्वविद्यालय की ओर से विद्यार्थियों से वाई-फाई सुविधा के लिए शुल्क लिया जा रहा है, लेकिन कैंपस और हॉस्टलों में यह सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा रही। विद्यार्थियों का कहना है कि पढ़ाई के लिए ऑनलाइन सामग्री, डिजिटल लेक्चर और अन्य शैक्षणिक संसाधनों पर निर्भरता बढ़ चुकी है। ऐसे में इंटरनेट सुविधा बाधित होने से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

बिजली कटौती और पानी की समस्या भी उठाई

छात्रों ने कैंपस में लगातार बिजली कटौती और अपर्याप्त बिजली आपूर्ति की समस्या का भी उल्लेख किया है। उनका कहना है कि पढ़ाई के समय बिजली बाधित होने से विद्यार्थियों को परेशानी होती है। इसके साथ ही नियमित जलापूर्ति और स्वच्छ पेयजल को लेकर भी समस्याएं बताई गई हैं।

वर्जन

छात्रों की मांगों पर गौर करते हुए लगातार सुविधाओं में इजाफा किया जा रहा है। वाई फाई से लेकर बिजली-पानी की सुविधा तक को दुरूस्त किया जा रहा है।

प्रो.एसपी सिंह, कुलपति

Advertisement
×