Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

हकृवि में सीएसओ की बहाली पर छात्रों ने जताया विरोध

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (हकृवि) के छात्र संगठन आईएसओ ने मुख्य सुरक्षा अधिकारी (सीएसओ) सुखबीर सिंह की बहाली के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। छह महीने पहले, जून में विवि में हुए लाठीचार्ज के कारण सुखबीर सिंह को निलंबित कर दिया गया...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
हकृवि के गेट नंबर चार के सामने कुलपति बीआर कंबोज का पुतला फूंकते छात्र। -हप्र
Advertisement

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (हकृवि) के छात्र संगठन आईएसओ ने मुख्य सुरक्षा अधिकारी (सीएसओ) सुखबीर सिंह की बहाली के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। छह महीने पहले, जून में विवि में हुए लाठीचार्ज के कारण सुखबीर सिंह को निलंबित कर दिया गया था, लेकिन अब उन्हें बहाल कर दिया गया है। इस निर्णय के विरोध में छात्रों ने विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और कुलपति बीआर कंबोज का पुतला फूंका।

आईएसओ के छात्र नेता साहिलदीप कसवां ने आरोप लगाया कि सुखबीर सिंह पर लाठीचार्ज की घटना के बाद एफआईआर दर्ज की गई थी, लेकिन उन्हें केवल छह महीने बाद बहाल कर दिया गया। उन्होंने कहा कि यह कदम छात्रों की छुट्टियों के दौरान उठाया गया ताकि विरोध कम हो सके।

Advertisement

इस मामले की जांच मंडलायुक्त अशोक गर्ग की अध्यक्षता में एक कमेटी ने की थी, जिसमें विश्वविद्यालय प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल उठाए गए थे। रिपोर्ट में सुझाव दिया गया था कि सुरक्षा अधिकारियों के पद पूर्व सैनिकों से भरे जाएं।

Advertisement

एचएयू बचाओ संघर्ष समिति के सदस्य एडवोकेट हर्षदीप गिल ने भी सीएसओ की बहाली का विरोध किया और मांग की कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और छात्रों पर दर्ज एफआईआर रद्द की जाए।

छात्रों ने स्पष्ट किया कि नया सेमेस्टर शुरू होने के बाद वे इस मुद्दे पर और बड़ी रणनीति तैयार करेंगे।

Advertisement
×