Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

पब्लिक स्कूल बाल भवन के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

अकाउंट्स विषय में महक ने 95 अलीशा ने 92 अक्षिता ने 92 अंक प्राप्त किए

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
भिवानी में बृहस्पतिवार को उत्तीर्ण विद्यार्थियों को सम्मानित करते प्रधानाचार्या तथा उप-प्रधानाचार्या। -हप्र
Advertisement
पब्लिक स्कूल बाल भवन भिवानी के 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों में वृंदा ने वाणिज्य संकाय में अकाउंट्स में 100 में से 99 अंक प्राप्त करके पूरे भिवानी जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अकाउंट्स विषय में ही महक ने 95 अलीशा ने 92 अक्षिता ने 92 अंक प्राप्त किए। अक्षिता ने बिजनेस स्टडी में 95 अंक, अलीशा ने 94 एवं महक ने 93 अंक प्राप्त किए। वृंदा ने अर्थशास्त्र में 94 अंक, अक्षिता ने 93 अंक तथा महक ने 91 अंक प्राप्त किए। अलीशा ने ललित कला में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए।

ललित कला में हिमांशी ने 98 अंक प्राप्त किए तथा 11 विद्यार्थियों ने 90 से ऊपर अंक प्राप्त किए। अक्षिता ने तथा प्रिया ने संगीत कला में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। अंग्रेजी विषय में 8 विद्यार्थियों ने 90 अंक से ऊपर अंक प्राप्त किए तथा महक ने 97 अंक प्राप्त किए। हिंदी विषय में हिमांशी, संजना ने 92 अंक तथा नमन ने 90 अंक प्राप्त किए। जीतू ने केमिस्ट्री में 90 अंक प्राप्त किए तथा नेहल ने बायो में 93 अंक प्राप्त किए।

Advertisement

वाणिज्य संकाय में अक्षिता ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा महक 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करके दूसरे स्थान पर तथा वृंदा 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान पर रही। मेडिकल में नेहल 87 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान पर रही तथा कला संकाय में नमन 80 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान पर रहा। इस अवसर पर प्रधानाचार्या मंजूषा तथा उप- प्रधानाचार्या सागरिका मल्होत्रा ने बच्चों, उनके माता-पिता, अध्यापक वर्ग को उत्कृष्ट परिणाम के लिए बधाई दी तथा प्रार्थना सभा में पुरस्कार देकर होनहार विद्यार्थियों का उनके अभिभावकों के साथ अभिनंदन किया।

Advertisement

Advertisement
×