एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
एशियन ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित ओलंपियाड में पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल व सर्टिफिकेट देकर किया गया पुरस्कृत किया गया। पूर्ण मूर्ति कैंपस के चेयरमैन डॉ. विजयपाल नैन,...
एशियन ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित ओलंपियाड में पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल व सर्टिफिकेट देकर किया गया पुरस्कृत किया गया।
पूर्ण मूर्ति कैंपस के चेयरमैन डॉ. विजयपाल नैन, सचिव गौतम नैन, कोषाध्यक्ष भोपाल सिंह, प्रबंध निदेशक कपिल भाटिया, स्कूल प्रधानाचार्या हिमानी दहिया, उपप्रधानाचार्य वरुण ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
उप-प्रधानाचार्य वरुण ने बताया कि एशियन ओलंपियाड के अंग्रेजी विषय में नौवीं कक्षा में आकांक्षा पहले, दिशा व महक दूसरे और प्रतीक तीसरे स्थान पर रहे। विज्ञान विषय में आठवीं कक्षा में इशिका को पहला, सैजल को दूसरा व मयंक को तीसरा स्थान मिला जबकि सातवीं कक्षा में रक्षित व लक्ष्य संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहे। छठी कक्षा में दीप्ति ने पहला, कुणाल व प्रियांशी ने दूसरा और देवयानी व आदित्य ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया। गणित विषय में पांचवीं कक्षा में जतिन ने प्रथम, मोक्ष ने द्वितीय व भूमि ने तृतीय स्थान पाया।

