Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के विद्यार्थियों ने अंतर महाविद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में जीते 8 पुरस्कार

भिवानी के स्थानीय सेक्टर–13 स्थित चौधरी बंसी लाल राजकीय पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों ने अंतर महाविद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 8 पुरस्कार प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिताएं वैश्य कॉलेज द्वारा आयोजित की गई...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों के साथ स्टाफ सदस्य।-हप्र
Advertisement

भिवानी के स्थानीय सेक्टर–13 स्थित चौधरी बंसी लाल राजकीय पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों ने अंतर महाविद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 8 पुरस्कार प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया।

यह प्रतियोगिताएं वैश्य कॉलेज द्वारा आयोजित की गई थीं, जिनमें विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। बहुतकनीकी संस्थान के विद्यार्थियों ने अलग-अलग स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

Advertisement

कोलाज निर्माण प्रतियोगिता में फैशन डिजाइनिंग की छात्रा कुमारी खुशबू ने प्रथम तथा कुमारी इशु ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में फैशन डिजाइनिंग विभाग की छात्रा कुमारी सुमन ने प्रथम तथा छात्र बादशाह ने तृतीय स्थान हासिल किया।

Advertisement

टी-शर्ट चित्रांकन प्रतियोगिता में कुमारी तन्नू ने प्रथम और कुमारी खुशबू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में कुमारी लक्ष्मी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं सांस्कृतिक वेशभूषा प्रतियोगिता में फैशन प्रौद्योगिकी विभाग की छात्रा कुमारी पल्लवी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर संस्थान का गौरव बढ़ाया।

संस्थान की प्राचार्या डॉ. गीता देवी ने विजेता विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने मार्गदर्शक डॉ. सन्नी पन्नू तथा प्राध्यापिकाएं कंचन कुमारी और अन्नू कुमारी को विशेष रूप से बधाई दी। प्राचार्या ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की प्रतिभा, परिश्रम और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

Advertisement
×