Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

फिरोजपुर झिरका के महू चोपड़ा में क्रिकेट बॉल विवाद पर दो पक्षों में पथराव, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

जिले के फिरोजपुर झिरका सदर थाना क्षेत्र के महू चोपड़ा इलाके में दो पक्षों के बीच एक छोटे से विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
जिले के फिरोजपुर झिरका सदर थाना क्षेत्र के महू चोपड़ा इलाके में दो पक्षों के बीच एक छोटे से विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों पक्षों की भारी भीड़ सड़क पर आमने-सामने हो गई और जमकर ईंट-पत्थरों से पथराव किया गया।

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 2 बजे के समय महू चोपड़ा पर दुकानदार कय्यूम पुत्र हाजी रहमत और दूसरे पक्ष के फकरू पुत्र आमीन दोनों महू चोपड़ा के निवासी और दुकानदार के बीच क्रिकेट खेल रहे बच्चों की गेंद को लेकर आपसी कहासुनी हो गई। यह मामूली झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के समर्थक जुट गए और सड़क पर पथराव शुरू हो गया। वीडियो में एक पक्ष के लोग छतों से भी पत्थर फेंकते नजर आ रहे हैं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। हालांकि, पुलिस के मुताबिक घटना में किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई है। स्थानीय पुलिस पहले ही मौके पर पहुंच गई है और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हुई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अभी तक इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है, लेकिन पुलिस स्वतः संज्ञान में लेकर जांच कर रही है। यदि कोई पक्ष शिकायत दर्ज कराता है तो निष्पक्ष जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने क्षेत्र में नियंत्रण कर लिया है ताकि कोई और अप्रिय घटना न हो। स्थानीय लोग शांति बनाए रखने की अपील कर रहे है।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×