Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

रेवाड़ी एम्स में भर्ती की फाइल की क्लीयरेंस हेतु जेपी नड्डा से बात हुई : राव इन्द्रजीत

एम्स में जल्द ओपीडी शुरू होने के संकेत, कई पदों के लिए विज्ञापन जारी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
केंद्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह
Advertisement

रेवाड़ी जिले के गांव माजरा में निर्माणाधीन एम्स में जल्द ओपीडी शुरू होने की संभावनाएं तेज हो गई हैं। एम्स प्रशासन की ओर से तकनीकी व गैर-तकनीकी विभागों के अनेक पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किए गए हैं। यह पहली बार है जब संस्थान की ओर से औपचारिक रूप से भर्तियां निकाली गई हैं।

एम्स प्रशासन द्वारा आगे भी विभिन्न पदों के लिए विज्ञापन जारी किए जाने हैं। कुछ पदों पर अभी वित्त मंत्रालय से मंजूरी लंबित है, जिसके जल्द मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। रेवाड़ी एम्स में तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों को भरने के लिए व्यय विभाग (डिपार्टमेंट ऑफ एक्सपेंडिचर) को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव की ओर से प्रस्ताव भेजा जा चुका है।

Advertisement

केंद्रीय राज्य मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि पिछले सप्ताह उनकी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से रेवाड़ी एम्स में भर्ती संबंधी फाइल की क्लीयरेंस को लेकर बातचीत हुई थी। उन्होंने कहा कि वे शीघ्र ही वित्त मंत्रालय से भी इस संबंध में चर्चा कर लंबित फाइलों को मंजूरी दिलाने का प्रयास करेंगे, ताकि सभी आवश्यक पदों पर नियुक्तियां हो सकें।

Advertisement

उन्होंने कहा कि एम्स में ओपीडी शुरू करने के लिए डॉक्टरों और अन्य स्टाफ की नियुक्ति जरूरी है और इस दिशा में आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Advertisement
×