Charkhi Dadri दादरी में कैंसर उपचार के लिए विशेषज्ञ ओपीडी सुविधा शुरू
Cancer OPD क्षेत्र के कैंसर मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। हिसार के सुखदा मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. अमित गर्ग अब सुविधा मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल, दादरी में नियमित ओपीडी सेवाएं प्रदान करेंगे। इससे दादरी व आसपास के...
Advertisement
Cancer OPD क्षेत्र के कैंसर मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। हिसार के सुखदा मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. अमित गर्ग अब सुविधा मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल, दादरी में नियमित ओपीडी सेवाएं प्रदान करेंगे। इससे दादरी व आसपास के मरीजों को उपचार के लिए बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। डॉ. अमित गर्ग प्रत्येक माह के दूसरे व चौथे शनिवार को मरीजों को परामर्श देंगे। इस पहल के तहत मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही जांच, विशेषज्ञ परामर्श व उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी।
Advertisement
Advertisement
×
