Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

खाटू धाम में फाल्गुनी मेले के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात

उत्तर पश्चिम रेलवे चलाएगा दिल्ली–फुलेरा अनारक्षित स्पेशल

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फाइल फोटो
Advertisement

नारनौल से  राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर में 21 फरवरी से शुरू हो रहे फाल्गुनी मेले के मद्देनजर श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने विशेष रेलसेवा चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे प्रशासन द्वारा दिल्ली के सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन से फुलेरा जंक्शन रेलवे स्टेशन के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन (तीन ट्रिप) चलाई जाएगी। इससे हरियाणा और राजस्थान के श्रद्धालुओं को राहत मिलने की उम्मीद है।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 04401, दिल्ली सराय रोहिल्ला–फुलेरा जंक्शन अनारक्षित स्पेशल 20 फरवरी से 22 फरवरी तक तीन ट्रिप संचालित होगी। यह ट्रेन शाम 7:10 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला से रवाना होकर अगले दिन सुबह 2:30 बजे फुलेरा पहुंचेगी। मार्ग में यह रात 10:58 बजे नारनौल स्टेशन पर ठहरेगी।

Advertisement

वापसी में रींगस से प्रस्थान

वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 04402, फुलेरा–दिल्ली सराय रोहिल्ला अनारक्षित स्पेशल 21 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक तीन ट्रिप चलाई जाएगी। यह ट्रेन सुबह 11:40 बजे फुलेरा से रवाना होकर शाम 6:05 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी। मार्ग में दोपहर 12:40 बजे रींगस जंक्शन रेलवे स्टेशन तथा दोपहर 2:41 बजे नारनौल स्टेशन पर ठहराव होगा।

Advertisement

कुल 17 कोच की होगी ट्रेन

रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह स्पेशल ट्रेन दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, पटौदी रोड, रेवाड़ी जंक्शन, कुंड, अटेली, नारनौल, डाबला, मावंडा, नीम का थाना, कांवट, श्रीमाधोपुर, रींगस जंक्शन और रेनवाल स्टेशनों पर भी रुकेगी।

इस विशेष रेल सेवा में 15 साधारण श्रेणी के डिब्बों के साथ गार्ड श्रेणी के 2 डिब्बे लगाए जाएंगे। कुल 17 कोच वाली यह ट्रेन श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चलाई जा रही है।

Advertisement
×