Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Sonipat पत्नी की हत्या कर बोरे में डाला शव, ठिकाने लगाने से पहले खुला राज

दोस्त को बोरा उठवाने के लिए बुलाया तो हुआ मामले का खुलासा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

नयी सब्जी मंडी के पीछे स्थित मकान में रह रहे एक युवक ने पत्नी की हत्या कर शव को बोरे में बंद कर ठिकाने लगाने की कोशिश की। आरोपी ने वारदात को छिपाने के लिए पहले घर के आंगन में गड्ढा खोदकर शव दबाने का षड्यंत्र भी रचा, लेकिन बाद में शव को बोरे में भर दिया।

मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपी ने अपने दोस्त को बोरा उठाने के लिए बुलाया और उसे अंदर शव होने का शक हो गया। दोस्त ने पुलिस को

Advertisement

बुला लिया।

Advertisement

मूल रूप से गांव घड़वाल निवासी संदीप नयी सब्जी मंडी के पास परिवार सहित रह रहा था। उसकी दूसरी पत्नी प्रियंका थी जिससे उसके तीन बच्चे हैं। बताया गया है कि संदीप पहली पत्नी को छोड़ चुका है और उसके बच्चे भी उसके साथ रहते हैं। कुछ दिन पहले वह बच्चों को गांव छोड़ आया था।

बताया जा रहा है कि संदीप शराब पीने का आदी था और अकसर पत्नी के साथ मारपीट करता था। रविवार रात को किसी बात को लेकर प्रियंका और संदीप के बीच विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने पर आरोपी ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

वारदात के बाद आरोपी ने शव को बोरे में बंद कर दिया। उसने मकान के आंगन में गड्ढा खोदकर शव दबाने की कोशिश की, लेकिन षड्यंत्र सिरे नहीं चढ़ सका। इसके बाद उसने गांव गढ़ी सराय नामदार खां निवासी अपने दोस्त निजामुद्दीन को घर बुलाया। आरोपी ने उससे कहा कि बोरे में लोहे का सामान है और उसे उठवाना है।

जब निजामुद्दीन बोरा उठाने पहुंचा तो उन्हें उसमें शव होने की आशंका हुई। वह तुरंत वहां से निकल गया और अपने परिचितों को मामले की जानकारी देने के बाद पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर पुलिस रात करीब साढ़े 11 बजे मौके पर पहुंची। जांच के दौरान मकान के साथ खाली प्लॉट में खोदी गई नींव में रखा बोरा बरामद हुआ। पुलिस ने बोरा खोलकर देखा तो उसमें प्रियंका का शव मिला।

पुलिस ने निजामुद्दीन की शिकायत पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वारदात में संदीप के साथ उनका एक अन्य परिचित भी शामिल हो सकता है। डीसीपी जितेंद्र गहलावत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisement
×