Sonipat News : शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 4.69 लाख की ठगी
शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर साइबर ठगों ने 4.69 लाख रुपये ठग लिये। ठगों ने पीड़ित को पहले व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर मोटे मुनाफे का लालच दिया और बाद में जाली वेबसाइट व फर्जी दस्तावेजों के माध्यम खोले...
शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर साइबर ठगों ने 4.69 लाख रुपये ठग लिये। ठगों ने पीड़ित को पहले व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर मोटे मुनाफे का लालच दिया और बाद में जाली वेबसाइट व फर्जी दस्तावेजों के माध्यम खोले खातों में राशि डलवाकर हड़प ली।
सेक्टर-12 निवासी शशांक से साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उन्हें टीसीएस ट्रेडिंग क्लब नामक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया था। उन्हें संदेह हुआ और उन्होंने ग्रुप छोड़ दिया, लेकिन दोबारा जोड़े जाने पर वह कारोबार की जानकारी लेने के उद्देश्य से व्हाट्सएप ग्रुप में बने रहे।
इसी दौरान ग्रुप संचालिका मीरा अय्यर ने उनसे संपर्क किया और संस्थागत कारोबार के माध्यम से प्रतिदिन 10 से 20 प्रतिशत तक लाभ होने का दावा किया। बाद में उन्हें एक अन्य व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया, जहां एक अन्य व्यक्ति ने विशेष कारोबार और आईपीओ में निवेश से भारी कमाई के सपने दिखाए। विश्वास बढऩे पर उन्होंने अलग-अलग खातों में बड़ी राशि भेज दी। ठगों ने विशेष कारोबार और रिकॉर्ड स्टूडियो नाम से आईपीओ में निवेश के नाम पर 4.69 लाख रुपये जमा करवा लिये। उन्हें वेबसाइट पर लाभ दिखाया गया, लेकिन रुपये नहीं निकल सके। बाद में उनसे और रुपये मांगे जाने लगे। तब साइबर ठगी का अहसास होने पर प्राथमिकी दर्ज कराई।
