Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

सोनीपत : 10वीं में सानवी ने 99.2 फीसदी, चिराग ने हासिल किए 98.6 प्रतिशत अंक

शिवा शिक्षा सदन के विद्यार्थियों की शानदार उड़ान

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सोनीपत में बुधवार को शानदार परिणाम के बाद अपने शिक्षकों के साथ खुशी का इजहार करते शिवा शिक्षा सदन के विद्यार्थी। -हप्र
Advertisement

शिवा शिक्षा सदन ने सीबीएसई बोर्ड की 10वीं के परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन करते हुए दबदबा कायम किया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर न केवल विद्यालय, बल्कि समस्त क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

सानवी ने 99.2 फीसदी अंक प्राप्त कर जिला स्तर पर द्वितीय स्थान हासिल किया। चिराग गुप्ता ने 98.6 फीसदी अंकों के साथ विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि एंजल दहिया ने 98.2 फीसदी अंक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Advertisement

इसके अलावा गणित विषय में एंजल दहिया, अवनी, आयुष, अक्षत, पूनिश जैन, सानवी, चिराग गुप्ता तथा उन्नति ने 100 में 100 अंक प्राप्त कर शानदार उपलब्धि दर्ज की। सामाजिक विज्ञान में सानवी तथा तिशिका ने पूर्णांक प्राप्त किए, जबकि अंग्रेज़ी में एंजल दहिया ने 100 अंक प्राप्त कर अपनी दक्षता का परिचय दिया। हिंदी विषय में पलक, स्वास्ति जैन तथा अर्पिता ने 99 अंक अर्जित किए। विज्ञान में सानवी ने 99 अंक प्राप्त किए।

Advertisement

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय में अवनी, लक्ष्य कुमार, आर्यन जैन, छवि सहगल, अदिति शर्मा, दीक्षा शर्मा, रीत, सानवी, तिशिका, युवराज तथा चिराग गुप्ता ने 100 अंक हासिल किए। स्कूल के 23 विद्यार्थियों ने 95 फीसदी से अधिक, 69 विद्यार्थियों ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए।

विद्यालय के प्रबंधक वीरेंद्र कुमार बंसल और निदेशक अरुण बंसल ने इस उपलब्धि के लिए समस्त शिवाचार्यों, विद्यार्थियों और अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी।

Advertisement
×