Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

सोहना नगर परिषद का बजट हुआ पास, कामकाज पर उठे सवाल

गुरुग्राम के रूप में पहचाने जा रहे सोहना में नगर परिषद की बजट बैठक बुधवार को बहस और असंतोष के बीच संपन्न हुई। वर्ष 2026 से 2027 का बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया, लेकिन बैठक में विकास कार्यों...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सोहना नगर परिषद की बजट बैठक में मौजूद विधायक तेजपाल तंवर और परिषद अध्यक्ष प्रीति बागड़ी। -हप्र
Advertisement

गुरुग्राम के रूप में पहचाने जा रहे सोहना में नगर परिषद की बजट बैठक बुधवार को बहस और असंतोष के बीच संपन्न हुई। वर्ष 2026 से 2027 का बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया, लेकिन बैठक में विकास कार्यों की सुस्ती और सफाई व्यवस्था को लेकर पार्षदों ने तीखी नाराजगी जताई।

बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद चेयरपर्सन प्रीति बागड़ी ने की, जबकि विधायक तेजपाल तंवर विशेष रूप से मौजूद रहे। पार्षदों ने कहा कि पिछले एक वर्ष से कार्यकारी अभियंता का स्थायी पद खाली होने के कारण विकास कार्य लंबित हैं। सफाई व्यवस्था भी प्रभावित हुई है और शहर के बीचों बीच कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। राजीव गांधी पार्क के आसपास सुबह पांच बजे से कूड़ा डाला जाता है, जबकि उठान सुबह आठ बजे होता है, जिससे गंदगी फैलती है और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है।

Advertisement

बैठक में राजेंद्र सिंह बागड़ी, सुनीता गर्ग, वेद शर्मा, हरीश नंदा, मनोज अवाना, नरेश सैनी और गुरबचन सिंह सहित अन्य पार्षद उपस्थित रहे। विधायक ने कहा कि सभी वार्ड में समान रूप से विकास कार्य कराए जाएंगे और पार्षदों का सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता है। पार्षदों ने आधा दर्जन वार्ड में करीब 70 सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए शीघ्र टेंडर जारी करने की मांग रखी। विधायक ने कार्यकारी अभियंता से फोन पर संपर्क कर अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई और आश्वासन दिया कि जल्द स्थायी नियुक्ति होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित कार्यों की टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।

Advertisement

बजट का ब्यौरा

एक अप्रैल 2026 को ओपनिंग बैलेंस 5602 लाख रुपये रहेगा। वर्ष 2026 से 2027 के लिए प्रस्तावित आय 7802 लाख रुपये और व्यय 5859 लाख रुपये निर्धारित किया गया है। 31 मार्च 2027 को क्लोजिंग बैलेंस 7545 लाख रुपये अनुमानित है।

Advertisement
×