Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

नूंह में समाज कल्याण विभाग का कर्मचारी 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

हरियाणा राज्य सतर्कता आयोग की टीम ने नूंह जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए समाज कल्याण विभाग के एक कर्मचारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बुढ़ापा पेंशन बनवाने के नाम...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

हरियाणा राज्य सतर्कता आयोग की टीम ने नूंह जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए समाज कल्याण विभाग के एक कर्मचारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बुढ़ापा पेंशन बनवाने के नाम पर लोगों से अवैध वसूली कर रहा था।

गिरफ्तारी गुरुवार को आरोपी के कार्यालय में की गई। पकड़ा गया कर्मचारी मुकेश कुमार समाज कल्याण विभाग, नूंह में तैनात है। विभागीय सूत्रों के अनुसार वह तावडू उपमंडल के कार्यों की देखरेख कर रहा था, जबकि उसकी मूल नियुक्ति स्टोर कीपर के पद पर है और वह कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्य कर रहा था।

Advertisement

विजिलेंस विभाग के निरीक्षक जाकिर हुसैन ने बताया कि मुकेश कुमार के खिलाफ शिकायत मिली थी कि वह बुढ़ापा पेंशन बनवाने के नाम पर रिश्वत मांगता है। शिकायत की पुष्टि के बाद टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को 10 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

Advertisement

आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। निरीक्षक ने बताया कि यह मामला अकेला नहीं है, बल्कि पेंशन बनवाने, कटवाने और उम्र बढ़वाने के नाम पर भ्रष्टाचार का एक बड़ा नेटवर्क सक्रिय होने की आशंका है। टीम इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है ताकि अन्य शामिल लोगों की पहचान की जा सके।

विभागीय अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि यदि उनसे किसी प्रकार की रिश्वत की मांग की जाती है तो बिना डर के इसकी शिकायत करें। सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई हुई है।

Advertisement
×