Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

सामाजिक समरसता, शिक्षा बाबा साहेब के आदर्श : बड़खालसा

सरपंच राजेश कुमार को किया सम्मानित

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
भिवानी में कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री हरियाणा के ओएसडी वीरेंद्र सिंह बड़खालसा व अन्य। -हप्र
Advertisement
गांव प्रेमनगर में बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित गोष्ठी कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, कर्तव्यनिष्ठा व सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र सिंह बड़खालसा ने गांव प्रेमनगर के सरपंच राजेश कुमार बूरा को सम्मानित किया। बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर की 14 अप्रैल को पंचकूला में मनाई जाने वाली जयंती के लिए गोष्ठी कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र सिंह बड़खालसा गांव प्रेमनगर में पहुंचे थे।

इस दौरान गांव के विकास के लिए सराहनीय प्रयास व सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के फलस्वरूप मुख्यमंत्री के ओएसडी ने सरपंच राजेश कुमार सहित मा. राज सिंह घणघस और महर्षि वाल्मीकि समिति के संयोजक गोविंदा वाल्मीकि को भी सम्मानित किया। गोष्ठी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बड़खालसा ने कहा कि सामाजिक समरसता, शिक्षा, सेवा और कर्तव्य का पूरे मन से पालन बाबा साहेब के आदर्श हैं।

Advertisement

उन्होंने गांव के विकास कार्यों की जानकारी ली और शिक्षा समिति प्रेमनगर व ग्राम पंचायत प्रेमनगर द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर विधायक कपूर वाल्मीकि, भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक, जिला सचिव नरेंद्र तालु, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष रोहताश चौहान, भिवानी किसान संघ के पदाधिकारी, जोगेंद्र बूरा, जयवीर बरवर, कर्ण सिंह ढांडा, कैप्टन पिरथी सिंह, जयपाल, मनजीत ढ़ांडा कोच सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
×