Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

दादरी में स्मार्ट रोड बनेगा , 37 करोड़ का एस्टीमेट तैयार : सुनील सांगवान

विधायक ने अधिकारियों संग मंथन किया, मंजूरी मिलते ही शुरू होगा निर्माण कार्य

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
चरखी दादरी में शनिवार को कैंप कार्यालय में जन समस्याएं सुनते विधायक सुनील सांगवान। -हप्र
Advertisement

दादरी शहर के नागरिकों के लिए बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात  मिलने जा रही है। विधायक सुनील सांगवान ने बताया कि शहर में स्मार्ट रोड का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए संबंधित विभाग द्वारा करीब 37 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार कर मुख्यालय भेज दिया गया है। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद स्मार्ट रोड परियोजना पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

विधायक सुनील सांगवान ने शनिवार को अपने कैंप कार्यालय में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर परियोजना को लेकर मंथन किया। इस दौरान उन्होंने आमजन की समस्याएं भी सुनीं और अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि शहर का समग्र विकास सरकार की प्राथमिकता है और स्मार्ट रोड परियोजना उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Advertisement

रविदास नगर से बधवाना गेट तक बनेगा दादरी में स्मार्ट रोड

विधायक ने जानकारी दी कि दादरी शहर में रविदास नगर से झाड़ू सिंह चौक, झज्जर घाटी होते हुए बधवाना गेट तक स्मार्ट रोड का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही पुराने झज्जर रोड और भगवान परशुराम चौक से झाड़ू सिंह चौक तक भी स्मार्ट रोड बनाई जाएगी। वहीं, भगवान परशुराम चौक से लाला लाजपत राय चौक, मेन बाजार, रेलवे रोड और काठ मंडी क्षेत्र को स्मार्ट बाजार के रूप में विकसित किया जाएगा।

Advertisement

विधायक सुनील सांगवान ने बताया कि इन सभी क्षेत्रों में सड़क के दोनों ओर यूटिलिटी कॉरिडोर और आधुनिक फुटपाथ बनाए जाएंगे, जिससे पैदल चलने वालों को सुविधा मिलेगी और यातायात व्यवस्था सुगम होगी। साथ ही बिजली की लटकती तारों और ट्रांसफार्मरों को हटाकर उन्हें भूमिगत या सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जाएगा, जिससे शहर की सुंदरता और सुरक्षा दोनों में सुधार होगा। स्मार्ट रोड बनने से दादरी शहर की तस्वीर बदलेगी और आमजन को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं को तय समय सीमा में और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।

चरखी दादरी में कैंसर के इलाज की नई राह, पोजीट्रान अस्पताल की नि:शुल्क ओपीडी शुरू

Advertisement
×