Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

दादरी में स्मार्ट रोड व स्मार्ट बाजार बनेगा, विधायक सुनील सांगवान ने निर्देश दिए

 दादरी शहर में स्मार्ट रोड व स्मार्ट बाजार बनेगा। शहर की सुविधाओं में इजाफा करने के उद्देश्य से विकसित किए जाने वाले स्मार्ट रोड और स्मार्ट बाजार की योजना को सिरे चढ़ाने के लिए शनिवार को विधायक सुनील सांगवान की...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
चरखी दादरी में शनिवार को अधिकारियों से परियोजनाओं बारे मंथन करते विधायक सुनील सांगवान।-हप्र
Advertisement

 दादरी शहर में स्मार्ट रोड व स्मार्ट बाजार बनेगा। शहर की सुविधाओं में इजाफा करने के उद्देश्य से विकसित किए जाने वाले स्मार्ट रोड और स्मार्ट बाजार की योजना को सिरे चढ़ाने के लिए शनिवार को विधायक सुनील सांगवान की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के अलावा व्यापार मंडल व नगर पार्षदों की मौजूदगी में परियोजनाओं को धरातल पर लागू करने बारे मंथन किया गया।

बैठक में बताया गया कि दादरी शहर के रविदास नगर से झाड़ू सिंह चौक, झज्जर घाटी होते हुए बधवाना गेट तक तथा पुराना झज्जर रोड और भगवान परशुराम चौक से झाड़ू सिंह चौक तक स्मार्ट रोड बनाया जाएगा। इसके अलावा भगवान परशुराम चौक से लाला लाजपत राय चौक, मेन बाजार, रेलवे रोड और काठ मंडी को स्मार्ट बाजार बनाया जाएगा। नगर परिषद के अधिकारियों ने बताया कि इन क्षेत्रों में सड़क के दोनों तरफ यूटिलिटी क्षेत्र और फुटपाथ बनाए जाएंगे।

Advertisement

दादरी में स्मार्ट रोड के लिये हटेंगे बिजील की तारें, ट्रांसफार्मर

बिजली की तारें अंडरग्राउंड की जाएंगी तथा ट्रांसफार्मरों को हटाया जाएगा। इसके लिए बिजली निगम के एसडीओ गौरव कुमार को जल्द से जल्द एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए गए। वहीं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए कि वे भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इन क्षेत्रों में सीवरेज व पेयजल लाइनों को शिफ्ट करने आदि से संबंधित एस्टीमेट तैयार करें।

Advertisement

विधायक सुनील सांगवान ने निर्देश दिए कि अधिकारी आगामी 10 से 20 वर्षों की जरूरतों व योजनाओं को ध्यान में रखते हुए एस्टीमेट तैयार करें। ऐसा नहीं होना चाहिए कि परियोजनाएं पूरी होने के कुछ समय बाद ही कार्यों के कारण सड़कों को उखाड़ना पड़े। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दादरी शहर में स्मार्ट रोड व स्मार्ट बाजार बनाने की घोषणा की थी। हाल ही में चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद इस दिशा में कार्य तेज किया गया है। भाजपा की नायब सरकार द्वारा दादरी के विकास को आगे बढ़ाया जा रहा है।

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील इंजीनियर, व्यापार मंडल संरक्षक रविंद्र गुप्ता, प्रधान सुरेश पांडवानियां, उपप्रधान मनफूल रावलधिया, संदीप फोगाट, अनाज मंडी प्रधान मोहन मकड़ानियां, विनोद गर्ग, वासुदेव आनंद, सुनील गर्ग, पार्षद कुलदीप सैनी सहित जिला नगर आयुक्त गुलजार मलिक, ईओ दीपक गोयल, एक्सईएन अंकित, जेई सौहार्द शर्मा, जेई अजय, जन स्वास्थ्य विभाग से एक्सईएन सोहनलाल, एसडीओ मुकेश, बिजली निगम से एसडीओ गौरव कुमार तथा लोक निर्माण विभाग से एसडीओ संदीप कुमार मौजूद रहे।

रावलधी आईटीआई का नाम शहीद नरेंद्र कुमार के नाम किया : सुनील सांगवान

Advertisement
×