Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

श्रीश्री 1008 बाबा रणजीत नाथ महाराज खेल मेला संपन्न

'कबड्डी हरियाणा की संस्कृति और गौरव का प्रतीक' गांव सैय में आयोजित श्रीश्री 1008 बाबा रणजीत नाथ महाराज खेल मेला 2026 बुधवार को संपन्न हो गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे एनएसयूआई के नेशनल कोऑर्डिनेटर लक्ष्यजीत सिंह ने...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
भिवानी में मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट करते कमेटी के सदस्य। -हप्र
Advertisement

'कबड्डी हरियाणा की संस्कृति और गौरव का प्रतीक'

गांव सैय में आयोजित श्रीश्री 1008 बाबा रणजीत नाथ महाराज खेल मेला 2026 बुधवार को संपन्न हो गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे एनएसयूआई के नेशनल कोऑर्डिनेटर लक्ष्यजीत सिंह ने कबड्डी खिलाड़ियों और ग्रामीणों में नया जोश भर दिया। उन्होंने समाजसेवा की एक नई मिसाल पेश करते हुए 50 जरूरतमंद बच्चों की स्नातक तक की शिक्षा का पूरा खर्च उठाने का ऐलान किया।

सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए लक्ष्यजीत सिंह पानु ने कहा कि कबड्डी केवल एक खेल नहीं, बल्कि हरियाणा की संस्कृति और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सर्कल कबड्डी हमें अनुशासन, टीम भावना और विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष करना सिखाती है। आज के डिजिटल युग में युवाओं को शारीरिक रूप से मजबूत रहने के लिए मैदान से जुड़ना बहुत जरूरी है। खेल ही वह माध्यम है जो युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखकर राष्ट्र निर्माण की ओर अग्रसर करता है।

Advertisement

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 81 हजार रुपये और द्वितीय स्थान को 51 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मेले में आयोजित हुए हरियाणा बनाम पंजाब लड़कियों के विशेष कबड्डी मैच ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इस दौरान रागनी प्रतियोगिता और भंडारे के साथ बाबा रणजीत नाथ जी के इस मेले ने धार्मिक और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

Advertisement

कमेटी के सदस्यों ने मुख्य अतिथि लक्ष्यजीत सिंह पानु को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर गुरुग्राम से आकाश पहलवान, आसवलवा से नरेन गढ़वाल, अमरजीत भॉकर दिल्ली, मुख्य अतिथि मदन जांगड़ा चांग, बाबा रणजीत नाथ कमेटी प्रधान डा. देवेंद्र राठी, फूलकुमार सरपंच, सरजीत नंबरदार, विकास परमार, कैप्टन गूगन, नकुल, सोनू शर्मा, रणवीर, साधु बाबा और गांव के अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Advertisement
×