Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

शंकर लाल धूपड़ ने संभाला हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष का कार्यभार

शंकर लाल धूपड़ ने बुधवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति को पूर्णरूपेण लागू करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने बोर्ड की लॉबी में...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
भिवानी में बुधवार को हरियाणा शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करते शंकर लाल धूपड़।-हप्र
Advertisement

शंकर लाल धूपड़ ने बुधवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति को पूर्णरूपेण लागू करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने बोर्ड की लॉबी में स्थापित मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की। बोर्ड अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ का पूर्व बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार, बोर्ड अधिकारियों, कर्मचारियों, बीजेपी कार्यकर्ताओं व समाजसेवियों द्वारा स्वागत किया गया।

धूपड़ ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में सुधार करने की उनकी प्राथमिकता रहेगी। शिक्षा-परीक्षा को सुधारवादी कदमों को और अधिक गति देते हुए बोर्ड की कार्यप्रणाली को अधिकाधिक सुदृढ़ किया जाएगा। वे शिक्षा बोर्ड के उन सभी क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव के हिमायती व पैरोकार रहे हैं, जिनसे शिक्षा जगत का बहुआयामी विकास हो।

Advertisement

शंकर लाल धूपड़ ने अपनी नियुक्ति के लिए केन्द्रीय मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व शिक्षामंत्री महीपाल ढांडा का आभार व्यक्त किया।

Advertisement

Advertisement
×