Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

लक्ष्य निर्धारित करके उसके लिए लगातार करें प्रयास : राजबीर गर्ग

हकृवि में स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में विचार गोष्ठी आयोजित

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
मौलिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में मंच पर उपस्थित मुख्य अतिथि एवं अन्य।-हप्र
Advertisement

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौलिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी में अनुसंधान निदेशक डॉ. राजबीर गर्ग ने बतौर मुख्य अतिथि शिरक्त की। मंच पर सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप पूनियां, स्वदेशी जागरण मंच से अनिल गोयल व सह छात्र कल्याण निदेशक डॉ. सुशील कुमार लेगा उपस्थित रहे।

डॉ. राजबीर गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि भारत युवाओं का देश है। विश्व में सबसे अधिक युवा हमारे देश में है। युवाओं को दृढ़ संकल्प, आत्म विश्वास और राष्ट्र प्रेम की भावना के साथ आगे बढऩे का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा करके हम भारत वर्ष को विश्व गुरु बना सकते हैं। उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद ने देश के नागरिकों को आह्वान करते हुए कहा था कि ‘उठो, जागो और तब तक मत रुको, जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए।’ उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य वही रखना चाहिए, जिसे वह प्राप्त कर सकें।

Advertisement

सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप पूनियां ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें स्वामी विवेकानंद के विचारों एवं आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र के नव निर्माण के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। कार्यक्रम में एनएसएस प्रभारी डॉ. चन्द्रशेखर डागर ने सभी का स्वागत किया जबकि धन्यवाद प्रस्ताव डॉ. लोचन शर्मा ने किया। मंच का संचालन छात्र रितिक ने किया।

Advertisement

Advertisement
×