Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

सेशन जज की ई-मेल पर मिली कोर्ट परिसर को उड़ाने की धमकी

जींद के सेशन जज की ईमेल आईडी पर सुबह 10 बजे कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने न्यायिक परिसर में सर्च अभियान चलाया। पूरी टीम ने दो घंटे तक न्यायिक परिसर का...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

जींद के सेशन जज की ईमेल आईडी पर सुबह 10 बजे कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने न्यायिक परिसर में सर्च अभियान चलाया। पूरी टीम ने दो घंटे तक न्यायिक परिसर का चप्पा-चप्पा खंगाला, लेकिन कहीं कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके अलावा पुलिस ने सभी सरकारी भवनों को भी खंगाला, कहीं कोई संदिग्ध वस्तु दिखाई नहीं दी। पुलिस ने शहर में सुरक्षा बढ़ा दी है।

पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने बाद में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि सेशन जज की ईमेल-आईडी पर होटमेल से एक मेल आई थी। इसमें कहा गया था कि न्यायिक परिसर में विस्फोटक सामग्री रखी है, जो जल्द ही फटने वाली है। पुलिस ने तुरंत डाॅग स्कवायड, बम निरोधक दस्ते की टीम से पूरी न्यायिक परिसर को खंगाला। दो घंटे तक चले इस सर्च अभियान में कोई संदिग्ध वस्तु यहां नहीं मिली। इसके अलावा अन्य सरकारी भवनों को भी खंगाला गया। एसपी ने कहा कि इस प्रकार की धमकी कुछ अन्य जिलों में भी मिली है, पुलिस इसमें किसी भी प्रकार की कोई ढिलाई नहीं बरत रही है। सुरक्षा के लिहाज से जिले में पुलिस को चौकस कर दिया गया है। लोगों को ऐसी धमकियों से डरने की जरूरत नहीं है, जिला पूरी तरह से सुरक्षित है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×