Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व ही सशक्त राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : असीम घोष

रोटरी क्लब का जिला सम्मेलन ‘अभ्युदय’ आयोजित राज्यपाल ने 1000 बालिकाओं को साइकिल, दृष्टिबाधित बच्चों को मेटा ग्लासेस की वितरित हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने कहा कि सेवा, एकता और सामाजिक उत्तरदायित्व ही सशक्त राष्ट्र निर्माण की...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
गुरुग्राम में शनिवार को रोटरी क्लब के वार्षिक जिला सम्मेलन ‘अभ्युदय’ में बच्चों के साथ राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष। -हप्र
Advertisement

रोटरी क्लब का जिला सम्मेलन ‘अभ्युदय’ आयोजित

राज्यपाल ने 1000 बालिकाओं को साइकिल, दृष्टिबाधित बच्चों को मेटा ग्लासेस की वितरित

हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने कहा कि सेवा, एकता और सामाजिक उत्तरदायित्व ही सशक्त राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। वे गुरुग्राम के सेक्टर-64 स्थित औरेना कन्वेंशन सेंटर में रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3011 द्वारा आयोजित वार्षिक जिला सम्मेलन ‘अभ्युदय’ में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। दीप प्रज्ज्वलन के साथ सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि रोटरी का मूल मंत्र ‘यूनाइट फॉर गुड’ समाज के प्रति निस्वार्थ सेवा और करुणा की भावना को सशक्त करता है।

Advertisement

राज्यपाल ने कहा कि किसी भी देश की वास्तविक प्रगति का पैमाना यह है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक कितनी प्रभावी रूप से पहुंचता है। यदि गरीब और वंचित वर्ग पीछे रह जाते हैं तो विकास अधूरा रह जाता है। इसी भावना के तहत सम्मेलन के दौरान सामाजिक सरोकारों से जुड़ी अहम पहलों को मूर्त रूप दिया गया। राज्यपाल ने 1000 बालिकाओं को साइकिलें वितरित कीं। इसके साथ ही नेशनल एसोसिएशन ऑफ ब्लाइंड से जुड़े बच्चों को लगभग 200 मेटा ग्लासेस प्रदान किए गए।

Advertisement

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. रविंद्र गुगलानी ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट 3011 के अंतर्गत 135 से अधिक रोटरी क्लब, 235 इंटरैक्ट क्लब और 75 से अधिक रोट्रैक्ट क्लब सक्रिय रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं।

विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली हस्तियों को ‘एक्सीलेंस अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य क्षेत्र में डॉ. डी.एस. राणा चेयरमैन, सर गंगा राम हॉस्पिटल ट्रस्ट को निःस्वार्थ स्वास्थ्य सेवा में उल्लेखनीय नेतृत्व के लिए, सिविल सेवा में टी.सी. गुप्ता, मुख्य आयुक्त, हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन को पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित प्रशासन के लिए तथा मीडिया क्षेत्र में अमिश देवगन मैनेजिंग एडिटर, न्यूज़18 इंडिया को पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया।

Advertisement
×