रोहिंग्या और बांग्लादेशियों की पहचान के लिए चलाया सर्च अभियान
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन एवं डीएसपी हेडक्वार्टर रविन्द्र सिंह के सुपरविजन में मंगलवार को स्पेशल सेल इंचार्ज निरीक्षक रविन्द्र सिंह ने थाना कसौला और बावल क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की...
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन एवं डीएसपी हेडक्वार्टर रविन्द्र सिंह के सुपरविजन में मंगलवार को स्पेशल सेल इंचार्ज निरीक्षक रविन्द्र सिंह ने थाना कसौला और बावल क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए विशेष सर्च अभियान चलाया।
अभियान में स्थानीय पुलिस और स्वैत टीम ने झुग्गी-झोपड़ी, होटल, पोल्ट्री फार्म और अन्य संदिग्ध स्थानों पर जांच की। टीम ने अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों, रोहिंग्या और अन्य संदिग्ध लोगों की पहचान सुनिश्चित की और उनसे पूछताछ की। साथ ही, बाहरी श्रमिकों के दस्तावेजों की जांच भी की गई।
पुलिस ने वाहनों के कागजातों की भी जांच करते हुए सुरक्षा और कानूनी मानकों का पालन सुनिश्चित किया। अभियान के दौरान स्थानीय निवासियों को भी आवश्यक जानकारी दी गई और कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में सतर्कता बरती गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान जिले में अनधिकृत निवासियों और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए नियमित रूप से जारी रहेगा। स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस को तुरंत दें।

