Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

एसडीएम ने किया राजकीय कन्या महाविद्यालय तिहाड़ा के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण

एसडीएम बावल मनोज कुमार ने राजकीय कन्या महाविद्यालय तिहाड़ा के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया तथा वहां चल रहे निर्माण कार्य बारे जानकारी ली। एसडीएम मनोज कुमार ने संबंधित अधिकारियों को कहा कि नवनिर्मित भवन में निर्माण सामग्री की गुणवत्ता...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
रेवाड़ी के राजकीय कन्या महाविद्यालय तिहाड़ा के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण करते एसडीएम मनोज कुमार। -हप्र
Advertisement

एसडीएम बावल मनोज कुमार ने राजकीय कन्या महाविद्यालय तिहाड़ा के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया तथा वहां चल रहे निर्माण कार्य बारे जानकारी ली। एसडीएम मनोज कुमार ने संबंधित अधिकारियों को कहा कि नवनिर्मित भवन में निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि 15 फरवरी से पहले राजकीय कन्या महाविद्यालय के भवन को दुरुस्त किया जाए, ताकि आगामी सत्र में महाविद्यालय को नई इमारत में शिफ्ट किया जा सके। निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग बावल के उपमंडल अभियंता, हॉर्टिकल्चर बावल के उपमंडल अभियंता, लोक निर्माण विभाग बावल के इलेक्टीकल डिवीजन के उपमंडल अभियंता, उपमंडल अभियंता डीएचबीवीएन, उपमंडल अभियंता जन स्वास्थ्य विभाग सहित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी बावल मौजूद रहे।

मेडिकल स्टोर की जांच : एसडीएम मनोज कुमार ने उपमंडल बावल में स्थित विभिन्न मेडिकल स्टोर पर औचक निरीक्षण किए। औचक निरीक्षण के दौरान औषधि नियंत्रण अधिकारी रेवाड़ी रजनीश धानीवाल भी मौजूद रहे। एसडीएम मनोज कुमार ने निरीक्षण के दौरान जिन मेडिकल स्टोर पर ड्रग्स एक्ट की अनियमितता पाई गई उनके संचालकों को खाद्य एवं औषधि नियंत्रण विभाग की तरफ से नोटिस जारी करने के साथ इन मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस अथॉरिटी के माध्यम से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसडीएम मनोज कुमार ने सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में रखने के निर्देश देते हुए कहा कि ऐसा न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×