एसडीएम ने ली उद्यमियों और अधिकारियों की संयुक्त बैठक
एसडीएम अभिनव सिवाच (आईएएस) की अध्यक्षता में उपमंडल सचिवालय में औद्योगिक संगठन बहादुरगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, कनफेडरेशन बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज (बीसीसीआई और कोबी) के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर परिषद, जिला उद्योग केंद्र...
एसडीएम अभिनव सिवाच (आईएएस) की अध्यक्षता में उपमंडल सचिवालय में औद्योगिक संगठन बहादुरगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, कनफेडरेशन बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज (बीसीसीआई और कोबी) के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर परिषद, जिला उद्योग केंद्र सहित संबंधित विभागों के अधिकारी
उपस्थित रहे।
एसडीएम अभिनव सिवाच ने औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। एसडीएम अभिनव सिवाच ने बताया कि जिला उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल के साथ औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों की पूर्व में हुई बैठक में रखी गई समस्याओं के समाधान को लेकर किए गए कार्यों की समीक्षा के उद्देश्य से यह बैठक आयोजित की गई है। एसडीएम ने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स, सफाई व्यवस्था, सीवरेज प्रणाली को दुरुस्त करने सहित बैठक में उठाई गई सभी समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार की नियमित बैठकें आयोजित की जाती रहेंगी, ताकि उद्यमियों की समस्याओं के समाधान को लेकर की जा रही प्रगति की निरंतर समीक्षा की जा सके और औद्योगिक विकास को सुचारु बनाया जा सके। बैठक में नप कार्यकारी अधिकारी अरुण नांदल ,जीएम डीआईसी संजीत कौर सहित बीसीसीआई के अध्यक्ष सुभाष जग्गा,नरेंद्र छिकारा, विकास आनंद सोनी, पवन जैन, कोबी के अध्यक्ष प्रवीण गर्ग, रवि सहित प्रतिनिधिमंडल में शामिल उद्यमी व विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

