एसडीएम अभिनव सिवाच ने किया अम्बेडकर स्टेडियम का निरीक्षण
एसडीएम अभिनव सिवाच ने बादली रोड स्थित डाॅ. भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टेडियम परिसर में अवैध निर्माण को लेकर प्राप्त शिकायतों का उन्होंने मौके पर जायजा लिया। एस.डी.एम. अभिनव सिवाच ने अधिकारियों को निर्देश...
एसडीएम अभिनव सिवाच ने बादली रोड स्थित डाॅ. भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टेडियम परिसर में अवैध निर्माण को लेकर प्राप्त शिकायतों का उन्होंने मौके पर जायजा लिया।
एस.डी.एम. अभिनव सिवाच ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि स्टेडियम में यदि किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण पाया जाता है तो उसे नियमानुसार तत्काल हटाने की कार्रवाई करें। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि खेल परिसरों की मूल संरचना से छेड़छाड़ अथवा अतिक्रमण किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। निरीक्षण दौरान एस.डी.एम. अभिनव सिवाच ने स्टेडियम की मौजूदा व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाया जाए, ताकि खिलाड़ियों और आम नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो सके।

