Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

बहादुरगढ़ में 80 प्रतिभावान छात्राओं को दी स्कॉलरशिप

अनुज गुप्ता की याद में कार्यक्रम

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय में अनुज गुप्ता मेमोरियल सोसायटी ने अनुज गुप्ता की 45वीं जयंती पर कार्यक्रम हुआ। इसमें ब्रह्माकुमारी अंजलि और अग्रवाल वैश्य समाज के प्रधान अशोक बुवानीवाला ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान अनुज गुप्ता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान 80 मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया।

अनुज गुप्ता की स्मृति में बनी अनुज गुप्ता मैमोरियल सोसायटी द्वारा शिक्षा सभा की तीनों संस्थाओं वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय, वैश्य आर्य कन्या शिक्षण महिला महाविद्यालय तथा वैश्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल की 2024-2025 में विश्वविद्यालय व बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान पाने वाली मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय की 48 छात्राओं, वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय की 6 छात्राओं तथा वैश्य आर्य कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल की 26 छात्राओं को अनुज गुप्ता की माता रंजना देवी व परिवार के अन्य सदस्यों के द्वारा स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया गया। ब्रह्माकुमारी अंजलि ने कहा कि सकारात्मक सोच के साथ आगे बढक़र, लोक-कल्याण और लोक-निर्माण के कार्यों में हमें अपने आप को समर्पित करना चाहिए। पवन जैन ने अपने सम्बोधन में कहा कि अनुज गुप्ता के स्मृति दिवस पर हम यह आश्वासन देते हैं कि प्रतिभा को निखारने व छात्राओं को उनके मुकाम तक पहुंचाने के लिए हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×