Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

सफीदों को 50 करोड़ की 10 विकास याेजनाओं की सौगात

धन्यवाद एवं विकास रैली में पहुंचे सीएम

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सफीदों में विकास कार्यों का उद्घाटन करते सीएम नायब सैनी। साथ मे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली एवं विधायक रामकुमार गौतम।-निस
Advertisement

अनाजमंडी में विधायक रामकुमार गौतम के संयोजन में आयोजित धन्यवाद एवं विकास रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि भाजपा से पहले की सरकारों के शासन में विकास केवल कागजों में ही था लेकिन अब जब हर दिशा में तेज बदलाव दिख रहा है तो विपक्ष के लोग बौखला गए हैं, जिनके पास कोई मुद्दा तो है नहीं, भ्रामक बयानबाजी से लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सफीदों में 50 करोड़ रुपए की 10 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया।  इनमें 19 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन तथा 31 करोड़ लागत की चार परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि साढ़े ग्यारह साल की अवधि में सफीदों के विकास के लिए उनकी सरकार ने 206 विकास परियोजनाओं की घोषणा की जिनमें से 181 पर काम पूरा कर लिया गया है जबकि शेष पर काम गति में है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 11 साल में भाजपा की सरकार ने जिला जींद में 15 हजार युवाओं को बिना पर्ची-बिना खर्ची नौकरी दी है। फसल खराबे के लिए 16500 करोड़ रुपए का भुगतान प्रभावित किसानों को हो चुका है। इसके इलावा कांग्रेस के शासन में हुए खराबे का भी 279 करोड़ रुपए का भुगतान भी प्रदेश की भाजपा सरकार ने किया है।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने प्रदेश में आतंकवाद विरोधी सेल गठित करने का निर्णय लिया है जिसके दो थाने गुरुग्राम व पंचकूला में स्थापित होंगे।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने विधायक रामकुमार गौतम की मांग पर विकास की सौगात दी और सफीदों के 50 बिस्तर के सरकारी अस्पताल की क्षमता बढ़ाकर 100 बिस्तर की करने, खेड़ाखेनावती गांव के सरकारी स्कूल का नया भवन बनाने पिल्लूखेड़ा में भूमि उपलब्ध होने पर फायर स्टेशन स्थापित करने समेत अन्य विकास कार्यों की सौगात दी।

क्षेत्र में पेयजल परियोजनाओं के लिए 10 करोड़ का बजट देने, सफीदों की सब्जी मंडी व अनाज मंडी में सुलभ शौचालय एवं विकास के लिए 5 करोड़ का बजट देने, की घोषणा प्रमुख रूप से की गई।

सफीदों को जिला बनाने की मांग कमेटी के समक्ष रखेंगे

सफीदों को जिला बनाए जाने की विधायक रामकुमार गौतम की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि परिसीमन व जनसंख्या पंजीकरण की प्रक्रिया के बाद यह मामला कमेटी के समक्ष रखा जाएगा।

ये रहे मौजूद

इस रैली में कैबिनेट मंत्री कृष्ण पवार, डॉ कृष्ण मिड्ढा, कृष्ण बेदी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल कौशिक, हरियाणा सरकार के अतिरिक्त महाधिवक्ता रजत गौतम, पूर्व विधायक कलीराम पटवारी, जिला प्रधान तेजिंदर ढुल, सहकारी ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष अमरपाल राणा, हरियाणा गोसेवा आयोग के अध्यक्ष श्रवण गर्ग, भाजपा नेता विजयपाल सिंह, गुलाब सिंह सैनी कनाडा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेश कौशिक उपस्थित थे।

Advertisement
×