Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

सद्भाव यात्रा को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन, विभाजनकारी राजनीति का लोकतांत्रिक जवाब : बीरेंद्र सिंह

जिलाध्यक्ष नेत्रपाल के संयोजन में गुर्जर बैंसला में हुआ यात्रा का स्वागत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के विदेश मामले विभाग के वाइस चेयरमैन एवं हिसार के पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की तीसरे चरण की सद्भाव यात्रा को पलवल विधानसभा...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पलवल के बड़े गांव बडौली में सभा को संबोधित करते पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह। साथ में पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह व अन्य। -हप्र
Advertisement

जिलाध्यक्ष नेत्रपाल के संयोजन में गुर्जर बैंसला में हुआ यात्रा का स्वागत

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के विदेश मामले विभाग के वाइस चेयरमैन एवं हिसार के पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की तीसरे चरण की सद्भाव यात्रा को पलवल विधानसभा क्षेत्र में 96वें दिन ऐतिहासिक जनसमर्थन मिला। बृहस्पतिवार को इस पदयात्रा का शुभारंभ गुर्जर बैंसलात की राजधानी कहे जाने वाले बड़े गांव बडौली से किया गया।

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना के संयोजन में एक विशाल जनसभा का आयोजन हुआ। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह डूमरखां विशेष रूप से मौजूद रहे। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वर्तमान सरकार राजनीतिक लाभ के लिए समाज को बांटने का काम कर रही है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि सद्भाव यात्रा इसी विभाजनकारी राजनीति का लोकतांत्रिक जवाब है। पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही ऐसी राजनीतिक ताकत है, जो भाजपा-आरएसएस की विभाजनकारी राजनीति का मजबूती से मुकाबला कर सकती है। यह सद्भाव यात्रा समाज को तोड़ने वाली ताकतों के खिलाफ जनजागरण का अभियान है।

Advertisement

उन्होंने पलवल की गुर्जर बैंसलात में मिले अपार स्नेह के लिए जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना और क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया। बृजेंद्र सिंह ने कहा कि पलवल जिले से उनके पिता चौधरी बीरेंद्र सिंह का गहरा नाता रहा है और यहां के लोग आज भी उनके पूर्वज स्वर्गीय सर छोटूराम के किसान हितैषी कानूनों को याद करते हैं, जिनके कारण लगभग 44 लाख हेक्टेयर भूमि किसानों को साहूकारों के चंगुल से मुक्त कराया गया था।

जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा के दौरान प्रस्तुत ‘मोहब्बत की दुकान’ की सोच आज पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हो गई है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सद्भाव यात्रा से जुड़कर सामाजिक सौहार्द को मजबूत करें। यात्रा बडौली से मीसा, चांदहट, घोड़ी, सिहौल होते हुए पेलक गांव तक पहुंची। इस मौके पर पूर्व एसपी महाराज सिंह, सविता चौधरी, डॉ. यशपाल मावई, भूपेन्द्र नौहवार, महेन्द्र चौहान, दलबीर सिंह, कुलदीप बैंसला, नरेन्द्र चेची, सतीश, राहित खान खान सहित बड़ी संख्या में सामाजिक प्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement
×