Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

साबी बैराज बना बड़ा मुद्दा, वेटलैंड प्राधिकरण ने मांगी पूरी रिपोर्ट

बैराज को लेकर आर्द्रभूमि प्राधिकरण सख्त, डीसी से मांगी विस्तृत रिपोर्ट

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
रेवाड़ी के मसानी स्थित साबी बैराज का फोटो।
Advertisement
रेवाड़ी के मसानी स्थित साबी बैराज को वेटलैंड घोषित करने की मांग अब प्रशासनिक स्तर पर गंभीरता से की जा रही है। राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण हरियाणा ने सीधे उपायुक्त रेवाड़ी को पत्र जारी कर इस पूरे मामले में विस्तृत रिपोर्ट तलब कर ली है, जिससे इस मुद्दे पर कार्रवाई की प्रक्रिया तेज हो गई है।

20 अप्रैल 2026 को राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण हरियाणा के सदस्य सचिव द्वारा जारी पत्र में उपायुक्त रेवाड़ी को निर्देश दिए गए हैं कि साबी बैराज को वेटलैंड घोषित करने और उसमें हो रहे प्रदूषण के संबंध में जल्द विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। यह कार्रवाई गांव खरखड़ा के सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश यादव द्वारा केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय सहित केंद्रीय सम्बंधित विभागों को सबूतों के साथ भेजे पत्र के बाद हुई हैं। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि साबी बैराज एक प्रमुख जल स्रोत है, जो क्षेत्र के भू-जल स्तर और पर्यावरण संतुलन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Advertisement

इसके बावजूद विभिन्न क्षेत्रों से बिना उपचारित सीवरेज और दूषित पानी सीधे बैराज में छोड़ा जा रहा है, जिससे स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस प्रदूषण का असर खरखड़ा, मसानी, तितरपुर, खलीयावास, निखरी, निगानियावास, रालियावास, जड़थल, आशियाकी पांचोर, पीथनवास, सांपली सहित कई गांवों पर पड़ रहा है। इसके अलावा संगवाड़ी, भूड़ला, लाधूवास, साल्हावास और बोलनी जैसे अन्य गांव भी प्रभावित हैं। प्राधिकरण ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि पूरे मामले की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट शीघ्र भेजी जाए, ताकि आगे आवश्यक कार्रवाई की जा सके। इस पत्र की प्रति शिकायतकर्ता को भी भेजी गई है।

Advertisement

Advertisement
×