रोटरी क्लब रेवाड़ी मेन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन
रोटरी क्लब रेवाड़ी मेन ने आम जन सेवा संगठन के सहयोग से शनिवार को गांव छव्वा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें 90 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। क्लब की अध्यक्षा नेहा शर्मा ने कहा कि इस साल का...
Advertisement
रोटरी क्लब रेवाड़ी मेन ने आम जन सेवा संगठन के सहयोग से शनिवार को गांव छव्वा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें 90 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। क्लब की अध्यक्षा नेहा शर्मा ने कहा कि इस साल का यह 10वां रक्तदान शिविर था और अब तक 1500 यूनिट रक्त एकत्रित किया जा चुका है।
आम जन सेवा संगठन के चेयरमैन सुखबीर छव्वा ने कहा कि उद्घाटन गांव के वरिष्ठ नागरिकों ने किया। जिनका स्वागत संगठन की कोऑर्डिनेटर डा. निधि ने किया। क्लब के सचिव अनुकूल शर्मा ने कहा कि रक्तदान रोटरी क्लब का मुख्य क्षेत्र है और इस साल 2000 यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है। शिविर के प्रोजेक्ट चेयरमैन रजत वर्मा ने सभी का धन्यवाद दिया। शिविर में डा. नवीन अदलखा और क्लब के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
×

