Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Rohtak News : सटीक जांच से तय होता है ब्रेस्ट कैंसर का इलाज : एचके अग्रवाल

इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस 16 राज्यों के 50 मेडिकल कॉलेजों से पहुंचे 400 डेलीगेट

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
रोहतक पीजीआई में ब्रेस्ट पैथोलॉजी इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस एवं वर्कशॉप का शुभारंभ करते कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल। -हप्र
Advertisement

पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल ने कहा कि ब्रेस्ट कैंसर वैश्विक स्तर पर गंभीर चुनौती है। इसके बेहतर उपचार के लिए बीमारी की सटीक पहचान और पैथोलॉजी जांच की महत्वपूर्ण भूमिका है। वह पीजीआईएमएस के पैथोलॉजी विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय ब्रेस्ट पैथोलॉजी इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस एवं वर्कशॉप को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अमेरिका से आए ब्राउन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. कमलजीत सिंह और डॉ. विदु कौशिक का आभार जताया। उन्होंने पीजी छात्रों से कॉन्फ्रेंस का लाभ उठाने का आह्वान किया। सम्मेलन में 16 राज्यों से करीब 400 डेलीगेट पहुंचे।

डॉ. कमलजीत सिंह ने कहा कि ब्रेस्ट कैंसर में ट्यूमर के प्रकार और उसकी विशेषताओं की सही पहचान इलाज की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण है। उन्होंने हिस्टोपैथोलॉजी के साथ इम्यूनोहिस्टोकेमिस्ट्री (आईएचसी) और बायोमार्कर जांच के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्तन में जटिल गांठों और असामान्यताओं की पहचान के लिए आधुनिक तकनीकों और व्यवस्थित जांच प्रक्रिया अपनाने पर जोर दिया।

Advertisement

आयोजन अध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष डॉ. सुनीता सिंह ने बताया कि इस कॉन्फ्रेंस की थीम है - एडवांस तकनीक सीखकर बेहतर पेशेंट केयर देना। दो दिन में हम ब्रेस्ट पैथोलॉजी की लेटेस्ट तकनीक, स्लाइड बेस्ड लर्निंग और डायग्नोस्टिक चुनौतियों पर सीखेंगे।

Advertisement

डीन एकेडमिक अफेयर्स डॉ. एमजी वशिष्ठ, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. सुधीर अत्री, डॉ. संजीव प्रसाद, डॉ. मंदीप सचदेवा, डॉ. निशा मारवाह, प्रिंसिपल पीजीआईडीएस डॉ. मनु राठी, आयोजन सचिव डॉ. संजय कुमार, डॉ. रजनीश कालरा, डॉ. वीना गुप्ता, डॉ. मीनू गिल मौजूद रहे।

Advertisement
×