Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

रोहतक : प्रदेश में बदलाव लाए मनोहर लाल : अरविंद शर्मा

हरियाणा के सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा ने मंगलवार को रोहतक में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्घाटन किया, जो पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन पर लगाया गया था। उन्होंने मनोहर लाल के प्रशासनिक योगदान...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
रोहतक में स्वास्थ्य शिविर में जांच करवाते सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा। -हप्र
Advertisement

हरियाणा के सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा ने मंगलवार को रोहतक में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्घाटन किया, जो पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन पर लगाया गया था। उन्होंने मनोहर लाल के प्रशासनिक योगदान को सराहा।

उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और पारदर्शी व्यवस्था को मजबूती मिली। उन्होंने कहा कि युवाओं को योग्यता के आधार पर बिना पर्ची-बिना खर्ची रोजगार उपलब्ध कराने की नीति ने सरकारी व्यवस्था में विश्वास को बढ़ाया है। साथ ही विकास कार्यों में क्षेत्रवाद, जातिवाद और भाई-भतीजावाद जैसी प्रवृत्तियों को समाप्त करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए गए।

Advertisement

पत्रकारों से बातचीत में अरविंद शर्मा ने पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणाम पर कहा कि पीएम मोदी की नीतियों और विकास योजनाओं पर जनता ने भरोसा जताया है, जबकि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार को जनता ने नकार दिया है। उन्होंने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की मजबूती और जनसेवा के प्रति समर्पण का परिणाम है।

Advertisement

अरविंद शर्मा ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक सफलता को सदी के महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रमों में से एक बताते हुए कहा कि यह परिणाम देश के विकास और सुशासन की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रणबीर ढाका, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, राजकुमार उर्फ राजू सहगल, कार्यक्रम संयोजक जेपी गौड़ उपस्थित रहे।

Advertisement
×