Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

सड़क किनारे डाला जा रहा कचरा, निर्माण मलबा बन रहा प्रदूषण की वजह

रेवाड़ी में एनजीटी के आदेश की उड़ रही धज्जियां

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
रेवाड़ी में एनजीटी के आदेश की उड़ रही धज्जियां
Advertisement
शहर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और निर्माण एवं ध्वस्तीकरण अवशेष के निस्तारण को लेकर बनाए गए नियमों के बावजूद खुले में कचरा और मलबा डालने का सिलसिला लगातार जारी है। ताजा मामला रेवाड़ी शहर के कृष्णा नगर क्षेत्र के पास सामने आया है, जहां सड़क किनारे बड़ी मात्रा में घरेलू कचरा, प्लास्टिक, कपड़े और निर्माण मलबा डाला गया है। इससे क्षेत्र में प्रदूषण बढ़ने के साथ-साथ राहगीरों और वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गौरतलब है कि गांव खरखड़ा के सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश यादव द्वारा कचरा निस्तारण और अवैध डंपिंग की समस्या को लेकर राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) में याचिका दायर की गई थी। इस याचिका पर सुनवाई के दौरान एनजीटी ने वर्ष 2024 में हरियाणा सहित पूरे प्रदेश में ठोस कचरा और निर्माण मलबे के उचित निस्तारण के लिए नियम लागू करने, निगरानी बढ़ाने तथा उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाने के आदेश दिए थे। इसके बावजूद जमीनी स्तर पर हालात सुधरते नजर नहीं आ रहे हैं।

Advertisement

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे फैली गंदगी से दुर्गंध और धूल उड़ रही है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। खुले में पड़ा निर्माण मलबा दुर्घटनाओं का कारण भी बन सकता है। लोगों ने आरोप लगाया कि संबंधित विभागों द्वारा नियमित निगरानी नहीं की जा रही, जिसके कारण शहर में जगह-जगह अवैध रूप से कचरा और मलबा डाला जा रहा है।

Advertisement

बृहस्पतिवार को इसी संबंध में रेवाड़ी के कृष्णा नगर से कोनसीवास रोड की तरफ जाने वाली सड़क के साथ डाले जा रहे कचरे और निर्माण मलबे को लेकर प्रकाश यादव द्वारा हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तथा उपायुक्त रेवाड़ी को पत्र भेजकर समस्या के समाधान की मांग की गई। पत्र में सड़क किनारे फैले कचरे को तुरंत हटाने, जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा भविष्य में अवैध डंपिंग रोकने के लिए सख्त निगरानी व्यवस्था लागू करने की मांग उठाई गई है। प्रकाश यादव ने कहा कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद यदि नियमों का पालन नहीं हो रहा है तो यह प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है।

रेवाड़ी में सड़क किनारे डाला गया कूड़ा। -हप्र

Advertisement
×