13 साल बाद रेवाड़ी को नया बस स्टैंड, विधायक ने किया शुभारंभ
13 साल के लंबे इंतजार के बाद रेवाड़ी में नए बस स्टैंड के निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई। बुधवार को रामगढ़ रोड पर करीब 65 करोड़ रुपये की लागत से 20 एकड़ में बनने वाले बस स्टैंड का शुभारंभ...
13 साल के लंबे इंतजार के बाद रेवाड़ी में नए बस स्टैंड के निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई। बुधवार को रामगढ़ रोड पर करीब 65 करोड़ रुपये की लागत से 20 एकड़ में बनने वाले बस स्टैंड का शुभारंभ विधायक लक्ष्मण यादव ने नारियल फोड़कर और भूमि पूजन के साथ किया। यह बस स्टैंड दो वर्ष में बनकर तैयार होगा, जिससे शहर को जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
विधायक ने कहा कि उन्हें विधायक बने अभी सवा साल हुआ है और इस परियोजना को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता रही। करीब 15 एकड़ में भवन तथा पांच एकड़ में वर्कशॉप और चार्जिंग स्टेशन विकसित किए जाएंगे। भवन दो मंजिला होगा। लगभग 40 करोड़ रुपये भवन निर्माण और 25 करोड़ रुपये अन्य कार्यों पर खर्च होंगे। परिसर में एक समय में 18 बसों के खड़े होने की व्यवस्था रहेगी।
उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने बस स्टैंड निर्माण पर ध्यान नहीं दिया। 15 जुलाई 2025 को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नए बस स्टैंड का शिलान्यास किया था, जबकि पहला शिलान्यास वर्ष 2013 में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल में हुआ था। इस अवसर पर अनिल सैनी, सतेंद्र, दीपक मंगला, अजय कांटीवाल, दीपा भारद्वाज, संजय चौहान, रुचिका नागपाल, विक्रम यादव, कैप्टन देवदत्त, विजय मास्टर, रामकिशन, बिजेंद्र डहीना, संदीप यादव, राजेंद्र पटेल और अरविंद यादव मौजूद रहे।

