Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

तिगांव में विकास कार्यों की समीक्षा : मंत्री राजेश नागर ने अधिकारियों को चेताया

देरी वाले कार्यों पर कार्रवाई के निर्देश, निगमायुक्त को दोषी ठेकेदारों की सूची बनाने को कहा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
रदेश के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर, मेयर श्रीमती प्रवीन जोशी, निगमायुक्त धीरेन्द्र खडगटा के साथ अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए। निस
Advertisement
खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने तिगांव विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा के लिए सेक्टर 16 स्थित सर्किट हाउस में नगर निगम अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में निगमायुक्त धीरेंद्र खडगटा और सभी निगम पार्षद मौजूद थे।

मंत्री राजेश नागर ने अधिकारियों और ठेकेदारों को स्पष्ट चेतावनी दी कि विकास कार्यों में जानबूझकर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आयुक्त को निर्देश दिए कि देरी करने वाले ठेकेदारों और अधिकारियों की सूची तैयार की जाए। दोषी ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा और अधिकारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, जिसमें ट्रांसफर या अनुशासनात्मक कार्रवाई शामिल है।

Advertisement

बैठक में मंत्री ने पार्षदों से उनकी समस्याएं और मांगें सुनी और निगमायुक्त को उन्हें प्राथमिकता से हल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क, नाली, सीवर, पानी और सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं पर समयबद्ध काम होना चाहिए, क्योंकि ये सीधे जनता की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं।

Advertisement

राजेश नागर ने बताया कि तिगांव विधानसभा क्षेत्र में हाल ही में एक्सईएन स्तर पर हुए तबादलों और कुछ ठेकेदारों की धीमी गति के कारण विकास कार्य प्रभावित हुए हैं, लेकिन निगमायुक्त ने भरोसा दिलाया है कि सभी कार्य अब मुस्तैदी और समय पर पूरे किए जाएंगे।

Advertisement
×