ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन आरडब्ल्यूए ग्रेटर फरीदाबाद ने मंत्री राजेश नागर से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। कन्फेडरेशन प्रतिनिधियों ने तिगांव के गांव भतोला स्थित मंत्री राजेश नागर के निवास पर उनके समक्ष क्षेत्र की समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए नोडल अथॉरिटी, निश्चित जवाबदेही और विकास कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता की आवश्यकता पर बल दिया। कन्फेडरेशन के प्रेसिडेंट विजय भारद्वाज एवं चेयरमैन निर्मल कुलश्रेष्ठ ने कहा कि ग्रेटर फरीदाबाद में 2 लाख निवासी रह रहे हैं, लेकिन इतनी बड़ी आबादी के बावजूद विभागों में समन्वय की कमी नजर आती है। यहां नगर निगम, एफएमडीए और एचएसवीपी के बीच स्पष्ट नोडल अथॉरिटी की बेहद जरूरत है। उन्होंने हाई-राइज सोसाइटियों के निवासियों से प्रॉपर्टी टैक्स की समीक्षा कर उसे उचित एवं तर्कसंगत बनाने की मांग भी रखी। ग्रेटर फरीदाबाद में एक बड़े सिटी पार्क और हाइड्रोलिक हाई-राइज फायर फाइटिंग मशीनों से सुसज्जित अलग फायर स्टेशन की भी मांग रखी। इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर ने कहा कि मैं इन सभी समस्याओं के बारे में अवगत हूं और इन्हें लेकर निरंतर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, विभिन्न मंत्रियों, विभागों के साथ संपर्क में हूं। फिर भी आपका ज्ञापन भी अग्रिम कार्रवाई के लिए प्रेषित करूंगा। इस अवसर पर निशांत रस्तोगी प्रेसिडेंट पुरी प्राणायाम, ओपी तंवर प्रेसिडेंट ओजोन पार्क, अंशुमान कौशिक, एच एल छाबड़ा, रमेश चुग, महेश शर्मा, राजीव सचदेवा, मोहित खन्ना, पंकज ग्रोवर, गुरतीत गांधी, विनोद मेहंदीरत्ता आदि अनेक प्रतिनिधि मौजूद रहे।
Advertisement
प्रदेश के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर को कन्फेडरेशन के प्रेसिडेंट विजय भारद्वाज एवं चेयरमैन निर्मल कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ज्ञापन सौंपता हुआ। -निस
Advertisement
Advertisement
Advertisement
×

