Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

रेणु भाटिया ने वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया, घरेलू हिंसा मामलों में लापरवाही न बरतने दिए सख्त निर्देश

हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने सिविल लाइन स्थित वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिलाओं से जुड़े मामलों में त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
गुरुग्राम में शुक्रवार को हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन श्रीमती रेणु भाटिया सिविल लाइन स्थित वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण करते हुए स्थानीय स्टाफ को निर्देश देती हुई।-हप्र
Advertisement

हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने सिविल लाइन स्थित वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिलाओं से जुड़े मामलों में त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि घरेलू हिंसा, वैवाहिक विवाद और उत्पीड़न से संबंधित मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

रेणु भाटिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल का उल्लेख करते हुए बताया कि प्रदेश में प्री-मैरिटल कम्यूनिकेशन सैल स्थापित किए जा रहे हैं। उनका उद्देश्य युवाओं और उनके परिवारों में वैवाहिक रिश्तों की सही समझ विकसित करना है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम और फरीदाबाद में ये केंद्र पहले ही सक्रिय हैं, जहां विवाह से पूर्व युवक-युवतियों एवं उनके परिजनों को आपसी सम्मान, संवाद और पारंपरिक वैवाहिक मूल्यों के बारे में मार्गदर्शन दिया जाता है।

Advertisement

वन स्टॉप सेंटर के निरीक्षण के दौरान प्रमुख निर्देश

  • वर्किंग वूमेन हॉस्टल में महिलाओं की सुरक्षा, स्वच्छता और समय पर भोजन सुनिश्चित किया जाए।

    Advertisement

  • हॉस्टल में रह रही महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए और सुधारात्मक कदम तुरंत उठाए जाएं।

  • ओल्ड एज होम में वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षित, सम्मानजनक और सुविधाजनक वातावरण प्रदान किया जाए।

इसके बाद चेयरपर्सन ने वर्किंग वूमेन हॉस्टल का निरीक्षण किया, जहां हॉस्टल की वार्डन कविता सरकार ने कार्यप्रणाली, सुरक्षा और महिलाओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। रेणु भाटिया ने हॉस्टल में रह रही महिलाओं से संवाद किया और उनके सुझावों के अनुसार अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

इसके उपरांत उन्होंने ओल्ड एज होम का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों से उनकी सुविधाओं, स्वास्थ्य, भोजन, साफ-सफाई और सुरक्षा के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बुजुर्गों को सम्मानजनक वातावरण प्रदान किया जाए।

रेणु भाटिया ने कहा कि महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों और सुरक्षा की रक्षा हरियाणा राज्य महिला आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है और आयोग समाज के कमजोर वर्ग के न्याय और संरक्षण के लिए पूरी प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है।

ऑनलाइन फ्रेंडशिप, कैब में निजी जानकारी सांझा करना खतरनाक : रेणु भाटिया

Advertisement
×