धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों से मजबूत होता है भाईचारा : सुखबीर फरमाणा
पूर्व विधायक ने पीपली में टेका माथा, भंडारे में ग्रहण किया प्रसाद
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक सुखबीर फरमाणा ने कहा कि धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम समाज में भाईचारे और एकता की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों से समाज में एकजुटता आती है। हम सब को धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों में अपना हरसंभव सहयोग करना चाहिए।
पूर्व विधायक सुखबीर फरमाणा ने शनिवार को गांव पीपली में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने दादा साध जी के धर्म स्थल पर माथा टेककर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। इस अवसर पर गांव में भंडारे का आयोजन भी किया गया जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया। सुखबीर फरमाणा ने श्रद्धालुओं के साथ बैठकर प्रसाद लिया और आयोजकों का आभार जताया।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस मौके पर देवेंद्र, अश्वनी, राजेश, कृष्ण नंबरदार, दलजीत समेत अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

