Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

गर्मियों में राहत, ट्रेनों में बढ़ेंगे अतिरिक्त डिब्बे

नारनौल, अटेली व महेंद्रगढ़ क्षेत्र के यात्रियों को मिलेगा लाभ

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

गर्मियों की छुट्टियों में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बे लगाने का निर्णय लिया है। इस फैसले से महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल, अटेली, निजामपुर और महेंद्रगढ़ क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि अतिरिक्त डिब्बों की व्यवस्था से वेटिंग सूची कम होगी और यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी। दिल्ली, जयपुर, अजमेर, उदयपुर और बीकानेर की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को इसका विशेष लाभ मिलेगा। इन ट्रेनों में स्लीपर, सामान्य और वातानुकूलित श्रेणी के डिब्बे बढ़ाए जाएंगे।

Advertisement

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 22471/22472 लालगढ़-दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलसेवा में अप्रैल माह के दौरान दो द्वितीय शयनयान (स्लीपर) श्रेणी के अतिरिक्त डिब्बे लगाए जाएंगे। इस ट्रेन का ठहराव महेंद्रगढ़ स्टेशन पर होता है। इसी प्रकार 20473/20474 दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी चेतक एक्सप्रेस में भी दो स्लीपर कोच बढ़ाए जाएंगे, जिसका ठहराव नारनौल व अटेली स्टेशन पर है।

Advertisement

इसके अलावा 12065/12066 अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला जन शताब्दी एक्सप्रेस में एक वातानुकूलित कुर्सीयान डिब्बा बढ़ाया जाएगा, जिससे नारनौल क्षेत्र के यात्रियों को सुविधा मिलेगी। वहीं मदार-रेवाड़ी, रेवाड़ी-फुलेरा और भिवानी-ढेहर का बालाजी रेल सेवाओं में सामान्य श्रेणी के तीन से पांच अतिरिक्त डिब्बे जोड़े जाएंगे। इन ट्रेनों का ठहराव नारनौल, अटेली और निजामपुर स्टेशन पर होता है।

कुछ ट्रेनें प्रभावित : बीकानेर मंडल के चूरू-सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के चलते कुछ रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी। गाड़ी संख्या 14823 जोधपुर-रेवाड़ी रेलसेवा 15 से 24 अप्रैल तक लोहारू तक ही संचालित होगी, जबकि लोहारू से रेवाड़ी के बीच आंशिक रूप से

रद्द रहेगी।

Advertisement
×