दुष्कर्म पीडि़ता छात्रा दो माह की गर्भवती
कुंडली थाना क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़ित नौवीं कक्षा की छात्रा गर्भवती हो गई थी। दुष्कर्म का आरोप उसके सहपाठी पर लगा था। पुलिस ने किशोर को अभिरक्षा में लिया था और बाल सुधार गृह भेज दिया गया था। राई थाना...
कुंडली थाना क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़ित नौवीं कक्षा की छात्रा गर्भवती हो गई थी। दुष्कर्म का आरोप उसके सहपाठी पर लगा था। पुलिस ने किशोर को अभिरक्षा में लिया था और बाल सुधार गृह भेज दिया गया था। राई थाना क्षेत्र निवासी महिला ने कुंडली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बेटी 9वीं कक्षा में पढ़ती है। छात्रा के साथ गांव का किशोर भी पढ़ता है। दोनों के बीच बोलचाल थी। आरोप है कि छात्रा एक अक्तूबर को मॉल में घूमने गई थी। वहां पर सहपाठी ने उनकी बेटी को मॉल की छत पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। बेटी को धमकी देकर डराया गया था। बेटी को पेट दर्द के चलते परिवार के सदस्य अब अस्पताल लेकर गए तो उसके दो माह की गर्भवती होने का पता लगा था। कुंडली थाना में 4 व 6 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया था। कुंडली थाना प्रभारी सेठी मलिक ने बताया कि किशोर को अभिरक्षा में लेकर बाल सुधार गृह भेजा जा चुका है। किशोरी के गर्भवती होने का पता लगा है।

