Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

राव इंद्रजीत, आरती सिंह राव और धर्मबीर सिंह की मौजूदगी में होगा राव तुलाराम चौक का लोकार्पण

हांसी में यादव सभा की ओर से अमर शहीद राव तुलाराम की स्मृति में 23 सितंबर को गांव ढाणा में भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान नवनिर्मित राव तुलाराम चौक का लोकार्पण करने के साथ ही अमर शहीद...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पूर्व चेयरमैन राजपाल यादव
Advertisement

हांसी में यादव सभा की ओर से अमर शहीद राव तुलाराम की स्मृति में 23 सितंबर को गांव ढाणा में भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान नवनिर्मित राव तुलाराम चौक का लोकार्पण करने के साथ ही अमर शहीद राव तुलाराम की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। चौक पर ऊंचा तिरंगा भी फहराया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे राव तुलाराम चौक पर आयोजित होगा। समारोह में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव और भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हांसी के विधायक विनोद भ्याना करेंगे।

Advertisement

नई पीढ़ी को इतिहास से जोड़ने का प्रयास

पूर्व चेयरमैन राजपाल यादव ने बताया कि अमर शहीद राव तुलाराम का जीवन देशभक्ति, साहस और संघर्ष की प्रेरणादायक मिसाल है। उनकी स्मृति में चौक और प्रतिमा का निर्माण क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि प्रतिमा अनावरण के अवसर पर ऊंचा तिरंगा फहराना राष्ट्रीय गौरव और देशभक्ति की भावना का प्रतीक होगा। राजपाल यादव ने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को राव तुलाराम के जीवन, संघर्ष और देश के प्रति उनके योगदान से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि राव तुलाराम ने अपने समय में देश और समाज के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। क्षेत्र के लोगों में समारोह को लेकर उत्साह है। समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। राजपाल यादव ने बताया कि समारोह के दौरान अमर शहीद राव तुलाराम के राष्ट्र के प्रति योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। आयोजकों ने बताया कि प्रतिमा अनावरण और चौक के लोकार्पण के साथ ही कार्यक्रम में राष्ट्रीय भावना से जुड़े विभिन्न आयोजन भी होंगे। ऊंचे तिरंगे का ध्वजारोहण समारोह का प्रमुख आकर्षण रहेगा।

Advertisement
×