Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

राव इंद्रजीत सिंह ने खेड़की दौला टोल शिफ्ट और फ्लाईओवर निर्माण की समीक्षा की

ग्रामीणों और राहगीरों के सुगम आवागमन को प्राथमिकता, निर्माण कार्य में तेजी और गुणवत्ता पर जोर केंद्रीय राज्य मंत्री एवं स्थानीय सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने खेड़की दौला टोल प्लाजा को शिफ्ट करने और निर्माणाधीन फ्लाईओवर कार्यों की प्रगति...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

ग्रामीणों और राहगीरों के सुगम आवागमन को प्राथमिकता, निर्माण कार्य में तेजी और गुणवत्ता पर जोर

केंद्रीय राज्य मंत्री एवं स्थानीय सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने खेड़की दौला टोल प्लाजा को शिफ्ट करने और निर्माणाधीन फ्लाईओवर कार्यों की प्रगति पर समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि टोल प्लाजा हटाने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए और पचगांव चौक पर प्रस्तावित नए टोल प्लाजा के निर्माण के दौरान ग्रामीणों एवं आम नागरिकों के सुगम, सुरक्षित और निर्बाध आवागमन को सुनिश्चित किया जाए।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पचगांव चौक क्षेत्र भविष्य में विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यहां एचएसआईआईडीसी द्वारा औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इसके अतिरिक्त आरआरटीएस परियोजना के तहत ‘नमो भारत’ ट्रेन का स्टेशन भी इसी क्षेत्र में प्रस्तावित है।

Advertisement

बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी संबंधित विभाग एक सप्ताह के भीतर ठोस और व्यवहारिक प्रस्ताव तैयार करेंगे और पुलिस अधिकारियों को प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद यातायात व्यवस्था पर एक समन्वय बैठक आयोजित की जाएगी। राव इंद्रजीत सिंह ने गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-352-डब्ल्यू) के निर्माण कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की।

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि 15 फरवरी तक केएमपी एक्सप्रेसवे तक मार्ग पूरी तरह खोल दिया जाएगा जबकि सड़क के उत्तरी हिस्से को मार्च के प्रथम सप्ताह तक खोलने का लक्ष्य रखा गया है। पहाड़ी गांव के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर भी समयबद्धता के निर्देश दिए गए। केंद्रीय मंत्री ने बिलासपुर चौक और राठीवास बस स्टॉप पर निर्माण कार्य के कारण उत्पन्न हो रहे यातायात जाम पर चिंता जताई और वैकल्पिक यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Advertisement
×