Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Rao Inderjit Singh ने तावडू मार्केट कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिलाया पदभार

 केंद्रीय मंत्री Rao Inderjit Singh ने नूंह जिले के तावडू उपमंडल में नवनियुक्त मार्केट कमेटी अध्यक्ष मुकेश यादव तथा उपाध्यक्ष प्रेम सिंह सैनी को पदभार ग्रहण कराया। यह कार्यक्रम ‘विकसित सोहना-तावडू विकास रैली’ के दौरान आयोजित किया गया। मंत्री...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
तावडू में मार्केट कमेटी अध्यक्ष को पदभार ग्रहण कराते केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह।-हप्र
Advertisement

 केंद्रीय मंत्री Rao Inderjit Singh ने नूंह जिले के तावडू उपमंडल में नवनियुक्त मार्केट कमेटी अध्यक्ष मुकेश यादव तथा उपाध्यक्ष प्रेम सिंह सैनी को पदभार ग्रहण कराया। यह कार्यक्रम ‘विकसित सोहना-तावडू विकास रैली’ के दौरान आयोजित किया गया।

मंत्री ने मुकेश यादव को अध्यक्ष पद की कुर्सी पर बैठाकर औपचारिक रूप से कार्यभार सौंपा तथा प्रेम सिंह सैनी को भी शपथ दिलाई। इस अवसर पर सोहना-तावडू क्षेत्र के विधायक तेजपाल तंवर भी उपस्थित रहे।

Advertisement

उपाध्यक्ष प्रेम सिंह सैनी

Advertisement

मुकेश यादव, जो मोहम्मदपुर अहीर के पूर्व सरपंच रह चुके हैं, मंत्री के निकट सहयोगी माने जाते हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने मंत्री एवं विधायक का आभार व्यक्त करते हुए किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में अनेक जनप्रतिनिधि, व्यापारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Advertisement
×