Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

राव इंद्रजीत बड़े नेता हैं, राजनीति में मन-मुटाव चलता रहता है : राव नरबीर सिंह

एचएसआईडी के माध्यम से इंडस्ट्री कंपनियों को लीज पर देगी जमीन

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
चरखी दादरी में बृहस्पतिवार को विधायक सुनील सांगवान के निवास पर प्रेस वार्ता को संबोधित करते मंत्री राव नरबीर सिंह।-हप्र
Advertisement

चरखी दादरी में  उद्योग, पर्यावरण व वन मंत्री राव नरबीर सिंह ने पूर्व मंत्री राव अभय सिंह के राव इंद्रजीत को बब्बर शेर कहने पर प्रतिक्रिया दी है। कहा कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह बड़े नेता हैं और राजनीति में मन-मुटाव हो जाता है। राजनीति में ऐसा चलता रहता है, मन मुटाव अलग बात है। हरियाणा सरकार नई उद्योग नीति इसी बजट सत्र में लाएगी। जिसके तहत लोगों की मांग अनुरूप एचएसआईडी के माध्यम से इंडस्ट्री कंपनियों को सरकार लीज पर जमीन देगी ताकि रोजगार के अवसर बढ़े सके।

विधायक सुनील सांगवान के निवास पर पहुंचे थे राव नरबीर सिंह

मंत्री राव नरबीर सिंह बृहस्पतिवार को चरखी दादरी में विधायक सुनील सांगवान के निवास पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मिले। इस दौरान उन्होंने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि इसी बजट सत्र में नई औद्योगिक नीति हरियाणा सरकार लाएगी। हरियाणा में कपंनियां निवेश करेंगी और युवाओं को रोजगार मिलेगा। वहीं उन्होंने माना कि हरियाणा में नशा है बावजूद इसके सरकार भी कंट्रोल कर रही है। नशा पंजाब से हरियाणा में आया है और इसकी जिम्मेदार पंजाब सरकार ही है। राहुल गांधी के हरियाणा दौरे पर कहा कि राहुल गांधी को खुद ट्रेनिंग की जरूरत है।

Advertisement

अजय चौटाला के बयान पर कहा कि जजपा वालों का काम ही बंगलादेश जैसा देश बनाने का है। हरियाणा की जनता ने तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाई है और जजपा को इसका दर्द है। मंत्री ने कहा कि हरियाणा में जीरो टॉलरेंस को लेकर सरकार ऐसी नीति की बना रही कि पूरी तरह से भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा। अरावली को लेकर मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार जनता की चुनी सरकार है और पर्यावरण संरक्षण को कायम रखा जाएगा।

Advertisement

विपक्षी अरावली को लेकर हो-हल्ला कर रहे हैं। जबकि हरियाणा सरकार का पर्यावण बचाने का पूरा प्रयास है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील इंजीनियर, महामंत्री रविंद्र सिलगर, जिला पार्षद मोहित साहू, अनुवीर यादव, जयंत वशिष्ठ, वाइस चेयरमैन संदीप फोगाट, नगर पार्षद विक्रम श्योराण व प्रवीन सैनी इत्यादि मौजूद रहे।

Advertisement
×