Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने सिसाय गांव में सुना ‘मन की बात’ कार्यक्रम

नारनौंद में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने सिसाय गांव स्थित बूथ नंबर 135 पर आयोजित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों के साथ नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुना। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुजुर्गों, युवाओं तथा महिलाओं...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुनते राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, साथ में भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सैनी।-निस
Advertisement

नारनौंद में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने सिसाय गांव स्थित बूथ नंबर 135 पर आयोजित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों के साथ नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुना। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुजुर्गों, युवाओं तथा महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर सुभाष बराला ने कहा कि ‘मन की बात’ एक अत्यंत प्रेरणादायक कार्यक्रम है, जिसमें प्रधानमंत्री देश और समाज से जुड़े अनेक सकारात्मक विषयों पर अपने विचार साझा करते हैं। उनके विचार प्रत्येक वर्ग के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को नियमित रूप से यह कार्यक्रम सुनना चाहिए, क्योंकि इससे राष्ट्र निर्माण की भावना मजबूत होती है।

Advertisement

सिसाय गांव स्थित एक निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से नागरिकों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि सुभाष बराला का गांववासियों ने पारंपरिक पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।

Advertisement

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने कहा कि ‘मन की बात’ समाज में सकारात्मक सोच, स्वदेशी, स्वच्छता, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सैनी ने राज्यसभा सांसद का जिले में पहुंचने पर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ‘मन की बात’ की सराहना की। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष सोनू डाटा, सुशील उगालन, पूर्व सरपंच रणधीर सिंह, दीप सिहाग सहित साहित्य क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Advertisement
×