रायपुर-चंडीगढ़ ट्रेन 30 मई से लेकर 4 जून तक रद्द
शाहबाद एवं मोहरी स्टेशनों पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण वाया हिसार चलने वाली ट्रेन संख्या 64563/64564 रायपुर हरियाणा (हिसार)-अंब अंदौरा-रायपुर हरियाणा 30 मई से लेकर 4 जून तक रद्द रहेगी। इस आशय की घोषणा उत्तर रेलवे की ओर से...
शाहबाद एवं मोहरी स्टेशनों पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण वाया हिसार चलने वाली ट्रेन संख्या 64563/64564 रायपुर हरियाणा (हिसार)-अंब अंदौरा-रायपुर हरियाणा 30 मई से लेकर 4 जून तक रद्द रहेगी। इस आशय की घोषणा उत्तर रेलवे की ओर से आज यहां की गई।
रेलवे द्वारा जारी आदेश के अनुसार ट्रेन संख्या 64564 हिमाचल प्रदेश के अंब अंदौरा स्टेशन से दोपहर बाद 3 बजे चलकर नंगल डैम, मोहाली, चंडीगढ़, अम्बाला, नरवाना, जाखल होते हुए यह ट्रेन रात 1 बजकर 5 मिनट पर रायपुर हरियाणा (हिसार) स्टेशन पहुंचती है। यह गाड़ी अब 30 मई से लेकर 4 जून तक अंब अंदौरा से नहीं चलेगी। नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेन संख्या 64563 जो रायपुर हरियाणा (हिसार) स्टेशन से रात 2 बजकर 25 मिनट पर रवाना होकर अम्बाला, चंडीगढ़, मोहाली होते हुए अंब अंदौरा तक जाती है, यह गाड़ी भी अब 30 मई से लेकर 4 जून तक रद्द रहेगी। गौरतलब है कि हिसार से चंडीगढ़ के लिए यह ही एकमात्र ट्रेन है।
