Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

पंजाबी समाज ने शुरू की ‘लाडली कन्यादान योजना’, आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मिलेगा सहारा

रेवाड़ी में पंजाबी भवन में रविवार को पंजाबी समाज की बैठक समाज अध्यक्ष Sachin Malik की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में समाज के प्रबुद्ध एवं गणमान्य सदस्यों ने हिस्सा लिया और समाज हित तथा जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फोटो कैप्शन : रेवाड़ी में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत करते संस्था संयोजक दिनेश कपूर। -हप्र
Advertisement

रेवाड़ी में पंजाबी भवन में रविवार को पंजाबी समाज की बैठक समाज अध्यक्ष Sachin Malik की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में समाज के प्रबुद्ध एवं गणमान्य सदस्यों ने हिस्सा लिया और समाज हित तथा जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में समाज द्वारा पिछले छह वर्षों से संचालित वैवाहिक सेवा की समीक्षा की गई, जिसे सदस्यों ने सफल बताया। साथ ही जनवरी माह में आयोजित विशाल परिचय सम्मेलन की सफलता को देखते हुए आगामी 20 सितंबर को दूसरा विशाल परिचय सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया, जिसमें बड़ी संख्या में परिवारों के भाग लेने की संभावना है।

Advertisement

बैठक का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय ‘लाडली कन्यादान योजना’ की शुरुआत रहा। इस योजना के तहत रेवाड़ी जिले के आर्थिक रूप से कमजोर पंजाबी परिवारों की बेटियों के विवाह की जिम्मेदारी समाज द्वारा उठाई जाएगी। योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों की बेटियों के विवाह का पूरा खर्च समाज वहन करेगा तथा विवाह समारोह पंजाबी भवन स्थित आधुनिक एसी बैंक्वेट हॉल में सम्मान और गरिमा के साथ संपन्न कराए जाएंगे।

Advertisement

सचिन मलिक एडवोकेट ने कहा कि पंजाबी समाज केवल एक संगठन नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है। समाज शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक उत्थान और मानव सेवा के क्षेत्रों में लगातार कार्य कर रहा है और भविष्य में इन गतिविधियों को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने इस योजना को समाज सेवा की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया और इसे जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत करार दिया। समाज का उद्देश्य है कि हर माता-पिता का यह सपना पूरा हो सके कि उनकी बेटी का विवाह सम्मानजनक और गरिमामय वातावरण में संपन्न हो।

Advertisement
×